754 ग्राम गांजे के साथ नशे का सौदागर गिरफ्तार, जेल भेजा

नागदा के रहने वाले सप्लायर की तलाश जारी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
उज्जैन। भाटपचलाना पुलिस ने गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 754 ग्राम गांजा जब्त किया है। अब पुलिस नागदा निवासी सप्लायर की तलाश कर रही है। आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
दरअसल, जिलेभर में अवैध मादक पदार्थों की तस्कर के खिलाफ पुलिस ने अभियान छेड़ रखा है। इसी के तहत भाटपचलाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम लोहरी क्षेत्र का एक व्यक्ति गांजा लेकर जा रहा है। इसके बाद टीआई सतेंद्र सिंह चौधरी के नेतृत्व में ग्राम लोहरी के समीप घेराबंदी की गई। इसी बीच मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए का व्यक्ति दिखाई दिया जिसे रोककर पूछताछ की तो उसने अपना नाम नारायण सिंह पिता हरेसिंह पंवार (34) निवासी ग्राम लोहरी बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 754 ग्राम गांजा बरामद हुआ जिसे जब्त कर उसे गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है।
नागदा से खरीदा था
पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने उक्त गांजा नागदा के रहने वाले दीपक सिंह से खरीदना बताया गया है। अब पुलिस सप्लायर की तलाश कर रही है ताकि मादक पदार्थ की सप्लाई चैन का पता लगाया जा सके। आरोपी आदतन अपराधी है, उसके खिलाफ पहले भी भाटपचलाना थाने में प्रकरण दर्ज हैं। टीआई सतेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया था जहां से जेल भेज दिया गया है।










