Advertisement

मध्यप्रदेश : दो हादसों में दो परिवारों के 8 की मौत

कटनी/सिवनी। मध्यप्रदेश में गुरुवार रात दो बड़े हादसे हो गए। पहला हादसा कटनी के रीठी थाना इलाके का है। यहां पिकअप वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इसमें एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। दूसरा हादसा सिवनी के कुरई में हुआ। यहां तेज रफ्तार बाइक सड़क पर खड़े ट्रक में जा घुसी। इसमें दंपत्ति और उनके दोनों बच्चों की जान चली गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

रीठी थाना प्रभारी मो. शाहिद के मुताबिक, हादसा गुरुवार रात करीब 9 बजे हीरापुर और बडग़ांव के बीच हुआ। दमोह से आ रहे टमाटर से भरे पिकअप वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मारी थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दो युवकों और ढाई साल की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथे युवक ने रीठी अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान अनु बसोर (32), उनकी ढाई वर्षीय बेटी भारती बसोर, विनोद बसोर (30) और प्रेमलाल बसोर (32) के रूप में हुई है। दूसरा हादसा भी गुरुवार रात को हुआ। सिवनी के कुरई में तेज रफ्तार बाइक सड़क पर खड़े ट्रक में जा घुसी। दंपत्ति और उनके दोनों बच्चों की जान चली गई।

पिकअप चालक फरार चालक पिकअप वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर सलैया चौकी प्रभारी विनोद पांडेय पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, लेकिन जान भी नहीं बची।

Advertisement

Related Articles

Write a review