शूटिंग कोच मोहसिन पर 8वीं एफआईआर

इंदौर। रेप-गैंगरेप के आरोप में जेल में बंद इंदौर के शूटिंग कोच मोहसिन पर 8वीं एफआईआर दर्ज की गई है। यह एफआईआर महू की नेशनल शूटर ने दर्ज कराई है। उसने पुलिस को दी लिखित शिकायत में कहा कि तीन साल पहले यानी 2022 में मोहसिन की ड्रीम ओलिंपिक शूटिंग एकेडमी में बतौर ट्रेनर बच्चों को शूटिंग सिखाने गई थी। तब मोहसिन ने उसे पैसे कमाने के लिए गलत ऑफर दिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement
Advertisement









