Advertisement

9 साल की बच्ची के साथ सौतेले पिता, भाई और मामा करते थे दुष्कर्म

इंदौर में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची के साथ दरिंदगी उसका सौतेले पिता और भाई ही करता था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है।बाल कल्याण समिति के शेल्टर होम में बच्ची की काउंसलिंग के बाद उसने यह सब बातें बताईं। दो माह पहले बच्ची की नानी गांधी नगर पुलिस के पास लेकर गई थी, लेकिन तब बच्ची ने नहीं बताया था। इसके बाद पुलिस ने बाल कल्याण समिति के पास मामला भेजा था।

Advertisement

बच्ची की काउंसलिंग समिति के सदस्य कर रहे थे।बच्ची को शेल्टर होम में लाए थे तो वह अक्सर गुमसुम रहती थी और सदस्यों से भी खुलकर बात नहीं करती थी। बच्ची की मां ने तीन शादियां की हैं। बच्ची उसे पहले पति से हुई थी, लेकिन महिला ने उसे तलाक दे दिया था। इसके बाद उसने दो शादियां और कीं।

सौतेला पिता व भाई बच्ची के साथ रेप करते थे। काउंसलिंग के दौरान बच्ची ने सदस्यों को बताया कि उसका मामा भी उसके साथ गलत हकरत करता था। पुलिस ने सौतेले पिता, भाई और मामा के खिलाफ रेप, गैंग रेप, पॉक्सो एक्ट की गंभीर धारा में केस दर्ज किया है। आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

Advertisement

बच्ची ने यह भी बताया कि सौतेला पिता उसे बंदूक दिखाकर धमकाता था और बार-बार रेप करता था। समिति ने बच्ची के बयानों के साथ रिपोर्ट तैयार कर महिला बाल विकास विभाग, कलेक्टर और बाल सरंक्षण अधिकारी को सौंपी है। बच्ची ने उसके साथ हो रही गलत हरकतों की जानकारी उसकी नानी को सबसे पहले बताई थी। बच्ची का ध्यान उसकी मां भी नहीं रखती थी, इसलिए बच्ची नानी के पास रहने लगी थी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें