Advertisement

देश की इन हस्तियों की Friendship बनी दुनिया के लिए मिसाल 

भारत के इतिहास और वर्तमान में दोस्ती के ऐसे कई उदाहरण हैं जो दोस्ती के महत्त्व और खूबसूरती को दर्शातें हैं। पौराणिक कथाओं, राजनीति, सिनेमा यहाँ तक की बिज़नेस की दुनिया में भी दोस्ती की अद्भुत मिसालें देखि जा सकती हैं। हम आज इनमे से कुछ के बारे में आपको बताएंगे। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

पौराणिक कथाओं में दोस्ती की मिसाल 

भगवान राम और सुग्रीव

रामायण के अनुसार, राम और सुग्रीव के बीच बंधन तब शुरू हुआ जब भगवान राम अपनी पत्नी सीता की तलाश कर रहे थे और यह भगवान हनुमान थे जिन्होंने उन दोनों का परिचय कराया था। वास्तव में, यह भगवान राम ही थे जिन्होंने बाली के हृदय में तीर चलाकर सुग्रीव को उसके छोटे भाई बाली का सिंहासन वापस दिलाने में मदद की थी। 

Advertisement

भगवान कृष्ण और अर्जुन

यह भारतीय पौराणिक कथाओं में सबसे मशहूर दोस्ती है। युद्ध के मैदान के बीच भगवान कृष्ण अर्जुन को जीवन और मृत्यु के बारे में समझाते हैं। उनका रिश्ता यह बताता है कि सलाह और दोस्ती साथ-साथ चलती हैं। अच्छा दोस्त वही जो सारथि बन सही सलाह दें। 

Advertisement

भगवान कृष्ण और सुदामा

भारतीय पौराणिक कथाओं में सबसे प्रसिद्ध मित्रता में से एक, कृष्ण और सुदामा की मित्रता थी। सुदामा भगवान कृष्ण के सहपाठी और बहुत घनिष्ठ मित्र थे। जहां भगवान कृष्ण एक राजा थे, वहीं सुदामा एक निर्धन ब्राह्मण थे। हालाँकि, यह अंतर उनकी सच्ची दोस्ती के आड़े नहीं आया।

भारतीय राजनीति में दोस्ती की मिसाल 

अटल बिहारी जी और अडवाणी जी 

अटल बिहारी और अडवाणी जी की दोस्ती और संघर्ष काफी मशहूर है।जब 1998 में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनी थी, उस वक्त अडवाणी अपनी रथयात्रा के कारण काफी मशहूर थे। बीजेपी कैडर उन्हें प्रधानमंत्री बनाना चाहता था लेकिन आडवाणी ने कहा कि उनकी इच्छा अटल जी को प्रधानमंत्री के रूप में देखने की है। आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उनकी दोस्ती कैसी होगी। 

अमित शाह और नरेंद्र मोदी 

अमित शाह और मोदी दो शरीर एक दिमाग की तरह हैं। सच्चे दोस्त के रूप में वे एक-दूसरे के बहुत पूरक हैं। वे दोनों एक-दूसरे की ताकत और कमजोरी को जानते हैं लेकिन कभी भी एक-दूसरे की कमजोरियों का फायदा नहीं उठाते। वे एक-दूसरे के लिए नि:स्वार्थ भाव से काम करते हैं और वे आज वास्तव में अच्छी दोस्ती का एक बेहतरीन उदाहरण हैं।

बॉलीवुड में दोस्ती की मिसालें

अमिताभ और धर्मेंद्र 

फिल्म ‘शोले’ सिने जगत की एक ऐसी फिल्म है, जो मील का पत्थर मानी जाती है। इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड बनाए और आज भी लोगों के बीच लोकप्रिय है। ‘जय और वीरू’ यानी अमिताभ और धर्मेंद्र की दोस्ती सालों से कायम है। दोनों अक्सर एक दूसरे से मिलने के लिए समय निकाल लेते हैं। धर्मेंद्र कई बार कह चुके हैं कि अमिताभ इस इंडस्ट्री के इंजन हैं, जो कभी नहीं थकते। 

शाहरूख और काजोल

शाहरुख और काजोल ने साथ में कई सारी फिल्में की है। ऑन स्क्रीन दोनों की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आती है। दोनों ऑफ स्क्रीन भी साथ में उतने ही अच्छे लगते हैं। शाहरूख और काजोल दोनों बेस्ट फ्रेंड है। दोनों के रिश्ते की मिसाल बॉलीवुड में दी जाती है। 

बिज़नेस की दुनिया में दोस्ती की मिसाल 

विदित आत्रेय और संजीव बरनवाल

आप इस ऐप के बारे में अवश्य जानते होंगे जो यूज़र्स को अपने सोशल नेटवर्क का उपयोग करके उत्पादों को फिर से बेचने की सुविधा देता है। ब्रांड के पीछे आईआईटी दिल्ली के स्नातक विदित आत्रेय और संजीव बरनवाल थे, जिन्होंने 2015 में इसे शुरू किया था। अब, यह एप्लिकेशन कई दुकान मालिकों, उद्यमियों और उपभोक्ताओं के बीच लोकप्रिय है। इन्होने हमें बिज़नेस के साथ फ्रेंडशिप गोल्स भी दिए हैं। 

रतन टाटा और शांतनु नायडू 

रतन टाटा ने जब हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया था तो एक नौजवान लड़का उनके साथ वीडियो और तस्वीरों में दिखाई दिया था। इस लड़के का नाम है शांतनु नायडू है जो रतन टाटा के पर्सनल सेक्रेटरी हैं इसलिए वो अकसर उनके साथ दिखाई देते हैं। रतन टाटा ने उनके तेज़ दिमाग़ और नेक नियत को देखते हुए ख़ुद फ़ोन कर उन्हें अपना पर्सनल सेक्रेटरी बनने का ऑफ़र दिया था। रतन टाटा और शांतनु नायडू की उम्र में काफ़ी अंतर है, इसके बावजूद दोनों के बीच की बॉन्डिंग बहुत अच्छी है। 

Related Articles