Advertisement

दो-तीन दिन हुई हल्की बारिश सोयाबीन के लिए अमृत समान

9560 और 2034 अरली वैरायटी में फलियां लगना शुरू

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन पिछले दिनों हुई दो-तीन दिन की हाल की बारिश सोयाबीन के लिए अमृत समान साबित हुई है। अरली वैरायटी की 9560 और 2034 में फलियां लगना शुरू हो गई है और दाने भी पडऩे लगे हैं। जिससे अब किसानों में हर्ष है और अच्छी फसल होने की उम्मीद है। मालवांचल में पीला सोना माने जाने वाली सोयाबीन की फसल सबसे ज्यादा की जाती है। इस वर्ष किसानों द्वारा अरली वैरायटी की 9560 और 2034 के अलावा 90 से 100 दिन में तैयार होने वाली 1165, 2069 एवं 2098 की फसल बोई गई है।

85 दिन में होती है तैयार

Advertisement

अरली वैरायटी की 9560 और 2034 फसल 85 से 90 दिन के भीतर तैयार हो जाती है। अभी 60 दिन पूरे हो चुके हैं। इसमें फलियां लगना शुरू हो गई है और दाने भी पडऩे लगे हैं। बड़वई निवासी पर्वतसिंह पटेल के मुताबिक दो-तीन दिन से हुई हल्की बारिश फसल के लिए अमृत साबित हुई है।

सोयाबीन के प्रति रुझान

Advertisement

पहले किसान मूंगफली के अलावा अन्य फसल करते थे लेकिन कई वर्षों से आप इस मौसम में सबसे ज्यादा सोयाबीन की फसल की जाती है। विनायगा निवासी संजय आंजना के मुताबिक 90 से 100 दिन के भीतर तैयार होने वाली सोयाबीन की फसल में फूल आना शुरू हो गए हैं। इसमें कुछ दिनों बाद फलियां लगना शुरू होगी। इस वर्ष यही स्थिति रही तो फसल अच्छी हो सकती है, फिर भी बारिश की स्थिति पर निर्भर करती है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें