Advertisement

शिप्रा से युवक की लाश मिली, पीठ पर लटके बैग में पत्थर मिले

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:नृसिंहघाट क्षेत्र में शिप्रा नदी से एक युवक की लाश मिली है। युवक की पीठ पर लटके बैग में पत्थर भरे मिले हैं। पुलिस युवक की शिनाख्ती के प्रयास कर रही है। महाकाल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नृसिंहघाट क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

Advertisement

इसी दौरान नृसिंहघाट पुल के नीचे से कचरे के साथ एक शव भी मिला है। इसे बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी गई। मृतक के शरीर पर स्लेटी कलर का बरमूड़ा और नीले कलर की जैकेट है। पीठ पर लाल कलर का एक बैग भी लटका हुआ था।

इसे जब खोला गया तो इसमें बड़े-बड़े पत्थर मिल हैं। युवक के दाढ़ी है और रंग गेहूंआ है। पुलिस का कहना है कि मामला बैग में पत्थर मिलने के बाद कुछ संदिग्ध है। ऐसे में यह अनुमान लगाना मुश्किल है कि युवक ने नदी में डूबने के इरादे से बैग में पत्थर भरकर छलांग लगाई है या किसी ने लाश को शिप्रा में डूबाने के इरादे से बैग में पत्थर भरकर फेक दिया हो। पुलिस ने लाश पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजी है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें