Advertisement

ऑपरेशन मुस्कान में पुलिस ने 3 व 6 वर्षीय बालिकाओं का पता लगाया

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत अपने थाना क्षेत्र से लापता हुई दो बालिकाओं को कुछ ही घंटों में तलाश कर परिजनों के सुपुर्द किया साथ ही बच्चियों का ध्यान रखने की समझाईश भी दी।

Advertisement

खाचरौद थाना क्षेत्र के ग्राम रामातलाई से कन्हैयालाल भील ने शाम 4 बजे थाने पर सूचना दी कि उसकी 6 वर्षीय बालिका जो झोपड़ी में अकेली थी उसे सुबह 9 बजे छोड़कर मजदूरी पर गये थे। 12 बजे लौटकर देखा तो बालिका नहीं मिली।

पुलिस ने मामले में जांच शुरू करते हुए ईंट भट्टे वालों से पूछताछ की जिसमें पता चला कि उन्होंने बालिका को रावला खाचरौद तरफ जाते देखा उसी मार्ग पर फल फ्रूट वालों से पूछताछ करने पर पता चला कि बालिका रेलवे स्टेशन की तरफ गई है जहां पर पुलिस ने आसपास तलाश किया और आदिवासी लोगों के डेरे में बालिका घूमते मिली।

Advertisement

उसे परिजनों के सुपुर्द कर अकेला नहीं छोडऩे की हिदायत दी गई। इसी प्रकार माकड़ौन पुलिस द्वारा श्रृष्टि मालवीय पिता संतोष मालवीय 3 वर्ष निवासी आगर रोड़ माकड़ोन के घर से लापता होने के बाद तलाश कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें