पीएम मोदी ने देश को सौंपा 978 करोड़ की लागत का सबसे लंबा केबल ब्रिज ‘सुदर्शन’

सौराष्ट्र में 52 हजार 250 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और उद्घाटन करेंगे
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
2.32 किलोमीटर कुल लंबाई है इस केबल स्टे ब्रिज की
2016 में इस पुल के निर्माण को मिली थी मंजूरी
अक्षरविश्व न्यूज . अहमदाबाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं। रविवार 25 फरवरी को उन्होंने सबसे पहले बेट द्वारका में भगवान द्वारकाधीश की पूजा की। इसके बाद उन्होंने ओखा को बेट द्वारका को जोडऩे वाले सुदर्शन सेतु का लोकार्पण किया। अब ओखा (द्वारका) से बेट द्वारका जाने के लिए लोगों को बोट पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। ब्रिज को बनाने में 978 करोड़ की लागत आई है।
मोदी सौराष्ट्र में 52 हजार 250 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और उद्घाटन करेंगे। साथ ही राजकोट में गुजरात के पहले AIIMSका उद्घाटन करेंगे। साथ ही रायबरेली (यूपी), बठिंडा (पंजाब), मंगलगिरी (आंध्र प्रदेश) और कल्याणी (पश्चिम बंगाल) में भी AIIMS का वर्चुअली लोकार्पण करेंगे। मोदी 1,056 करोड़ की लागत से तैयार राजकोट-सुरेंद्रनगर रेलवे डबल ट्रैक प्रोजेक्ट का भी उद्घाटन करेंगे। मोदी शनिवार (24 फरवरी) देर शाम जामनगर पहुंचे। यहां उन्होंने रोड शो भी किया था।
चार लेन वाला ब्रिज
चार लेन वाले 27.20 मीटर चौड़े ब्रिज पर दोनों तरफ 2.50 मीटर चौड़े फुटपाथ हैं। बताया जा रहा है कि सुदर्शन सेतु का अद्वितीय डिजाइन है। इसमें दोनों तरफ श्रीमद्भगवद गीता के श्लोकों और भगवान कृष्ण की छवियों से सजा हुआ एक फुटपाथ है।
इतना लंबा है ब्रिज...
प्रधानमंत्री मोदी ने 25 फरवरी को गुजरात के द्वारका में ‘सुदर्शन सेतुÓ का उद्घाटन किया। यह केबल ब्रिज ओखा को समुद्र के बीच बसे बेट द्वारका से जोड़ता है। अगर इसकी लंबाई पर गौर करें तो यह करीब 2.32 किलोमीटर लंबा है। इस पुल के निर्माण को साल 2016 में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मंजूरी मिली थी। प्रधानमंत्री मोदी ने सात अक्तूबर, 2017 को ओखा और बेट द्वारका को जोडऩे वाले पुल की आधारशिला रखी थी।