Advertisement

केंद्रीय जेल में प्रहरी ले जा रहा था 10 हजार रुपये चेकिंग में पकड़ा गया

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन केंद्रीय जेल भैरवगढ़ में रविवार को जेल में ड्यूटी के लिए जाते समय एक जेल प्रहरी के पास 10 हजार रुपये मिले हैं। जेल नियमों के तहत जेल के अंदर रुपये लेकर जाना गैरकानूनी है। जेल अधीक्षक का कहना है कि मामले की जांच करवाई जा रही है।

Advertisement

जेल अधीक्षक मनोज साहू ने बताया कि रविवार सुबह जेल में ड्यूटी के लिए प्रहरी जा रहे थे। सभी की अंदर जाने से पहले बाहर चेकिंग की जाती है। जांच में जेल प्रहरी तेजवीर सिंह के पास 10 हजार रुपये नकद मिले हैं। इस पर रुपये जब्त कर उससे पूछताछ की जा रही है। आशंका है कि रुपये अंदर किसी कैदी को दिए जाने थे।

जेल अधीक्षक का कहना है कि विभागीय जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। बता दें कि पूर्व में भी जेल के अंदर मादक पदार्थ ले जाते हुए प्रहरियों को पकड़ा गया है। उनके खिलाफ केस भी दर्ज किए गए हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें