Advertisement

ई-रिक्शा का संचालन अब झोन में निर्धारित मार्ग अनुसार

आवंटन-पत्र प्राप्त करने के लिये 26 अप्रैल तक ई रिक्शा संचालक आवेदन कर सकते हैं

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

शहर के किस झोन में कितने ई रिक्शा चलेंगे

 

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:शहर की सड़कों पर मनमर्जी से दौड़ रहे हजारों ई रिक्शा द्वारा यातायात बाधित किया जाता है। एक ही समय में एक ही स्थान पर दर्जनों की संख्या में ई रिक्शा एकत्रित हो जाते हैं और सवारी के लिये विवाद भी करते हैं। महाकाल लोक बनने के बाद शहर में अचानक बढ़ी ई रिक्शा की संख्या से दूसरे वाहन चालक परेशान हैं।

Advertisement

इसी के मद्देनजर कलेक्टर द्वारा सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में ई रिक्शा के व्यवस्थित संचालन हेतु योजना बनाने और उसके अनुसार परमिट जारी करने के निर्देश दिये गये थे। आरटीओ संतोष कुमार मालवीय ने बताया कि कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देशों के अनुपालन में शहर की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित और सुचारू रूप से संचालित करने हेतु समिति का गठन किया गया, जिसमें क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, एसडीएम उज्जैन शहर, उपायुक्त नगर पालिक निगम और उप पुलिस अधीक्षक यातायात सदस्य नियुक्त किये गये।

इस समिति द्वारा उज्जैन शहर को छह झोन में विभाजित कर ई-रिक्शा वाहनों हेतु 20 मार्ग निर्धारित किये गये हैं। बता दें कि शहर में आवश्यकता से अधिक ई रिक्शा होने के कारण यातायात में लगातार बाधा आ रही थी, वहीं ई रिक्शा संचालक मनमानी कर रहे थे।

Advertisement

फिटनेस, बीमा, लायसेंस आदि प्रमाण पत्र देना जरूरी…. इस हेतु उक्त मार्गों पर मोटरयान के नियमों का पालन कर मार्ग आवंटन-पत्र प्राप्त करने हेतु शुक्रवार 26 अप्रैल को शाम 5 बजे तक आवेदन किये जा सकते हैं। आवेदन के साथ संलग्न किये जाने वाले आवश्यक दस्तावेजों में वाहन का फिटनेस, बीमा, टैक्स प्रमाण-पत्र, ड्रायविंग लायसेंस, चालक का चरित्र प्रमाण-पत्र एवं पंजीयन प्रमाण-पत्र की छायाप्रति प्राप्त होने पर उस ई-रिक्शा के संचालन हेतु मार्ग आवंटन अनुमति जारी की जायेगी।

बिना परमिट संचालन पर बनेंगे चालान

मार्ग आवंटन के बगैर शहर के अन्तर्गत ई-रिक्शा संचालन की दशा में वाहन चालक/वाहन स्वामी केन्द्रीय मोटरयान अधिनियम-1988, केन्द्रीय मोटरयान नियम-1989, मप्र मोटरयान नियम-1984 और ऑटो रिक्शा विनियमन योजना-2021 एवं केन्द्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा जारी परिपत्र अनुसार कार्यवाही की जायेगी। .

शहर के किस झोन में कितने ई रिक्शा चलेंगे

झोन-1-ए नागझिरी से नानाखेड़ा बसस्टैण्ड व्हाया पाईप फैक्टरी से पुलिस लाइन, स्केटिंग तिराहा, महानन्दा नगर, बिड़ला अस्पताल चौराहा, कॉसमॉस मॉल, नानाखेड़ा बसस्टैण्ड और वापसी इसी मार्ग से रहेगी। इसमें संचालित ई-रिक्शा वाहनों की संख्या 300 रहेगी।

झोन-1-बी नानाखेड़ा बसस्टैण्ड से बियाबानी व्हाया भरतपुरी चौराहा से ऋषि नगर पेट्रोल पम्प, मुंगी तिराहा, पुलिस आफिसर्स मेस, एलआईसी तिराहा, कंट्रोल रूम, घासमंडी चौराहा, जीरो पाइंट ब्रिज, कोयला फाटक, बियाबानी और वापसी इसी मार्ग से रहेगी। इसमें संचालित ई-रिक्शा वाहनों की संख्या 300 रहेगी।

झोन-1-सी बियाबानी से नृसिंह घाट व्हाया निकास चौराहा से जाट धर्मशाला, पीपली नाका, जूना सोमवारिया, कालिदास उद्यान, कार्तिक मेला ग्राउण्ड, शंकराचार्य, भूखीमाता मन्दिर, उजडख़ेड़ा और वापसी इसी मार्ग से रहेगी। इसमें संचालित ई-रिक्शा वाहनों की संख्या 500 रहेगी।

झोन-1-डी नृसिंह घाट से चिन्तामन गणेश मन्दिर व्हाया भूखीमाता मन्दिर टर्निंग से भूखीमाता मन्दिर, उजडख़ेड़ा, लालपुर टी चिन्तामन ब्रिज, चिन्तामन गणेश मन्दिर और वापसी इसी मार्ग से रहेगी। इसमें संचालित ई-रिक्शा वाहनों की संख्या 200 रहेगी।

झोन-2-ए छत्रीचौक से कोठी व्हाया टंकी चौराहा से तेलीवाड़ा, बियाबानी, कोयला फाटक, जीरो पाइंट ब्रिज, घासमंडी चौराहा, कंट्रोल रूम, पुलिस आफिसर्स मेस, मुंगी तिराहा, कोठी और वापसी इसी मार्ग से रहेगी। इसमें संचालित ई-रिक्शा वाहनों की संख्या 200 रहेगी।

झोन-2-बी नृसिंह घाट से बियाबानी व्हाया शंकराचार्य चौराहा से कालिदास उद्यान, जूना सोमवारिया, पत्ती चौराहा, केडी गेट, भार्गव तिराहा, खजूरवाली मस्जि़द, निकास चौराहा, बियाबानी और वापसी इसी मार्ग से रहेगी। इसमें संचालित ई-रिक्शा वाहनों की संख्या 200 रहेगी।

झोन-3-ई कोठी से नानाखेड़ा व्हाया कोठी से तरणताल, मुंगी तिराहा, जीडीसी कॉलेज, कंट्रोल रूम, माधव नगर थाना, इंदिरा प्रतिमा चौराहा, तीनबत्ती चौराहा, सिंधी कॉलोनी, दो तालाब मुनि नगर, नानाखेड़ा और वापसी इसी मार्ग से रहेगी। इसमें संचालित ई-रिक्शा वाहनों की संख्या 200 रहेगी।

झोन-4-ए इस्को आवासीय कॉलोनी से इंदिरा नगर व्हाया मुनि नगर से टॉवर चौक, अस्पताल चौराहा, कोयला फाटक, आगर रोड और वापसी इसी मार्ग से रहेगी। इसमें संचालित ई-रिक्शा वाहनों की संख्या 300 रहेगी।

झोन-3-ए नानाखेड़ा से रेलवे स्टेशन व्हाया दो तालाब मुनि नगर से सिंधी कॉलोनी, शास्री दो नगर, गऊघाट कॉलोनी, इंदौरगेट, रेलवे स्टेशन, देवासगेट, चामुण्डा माता चौराहा, टॉवर चौक, सीपी शाह, सिंधी कॉलोनी, नानाखेड़ा बसस्टेण्ड और वापसी इसी मार्ग से रहेगी। इसमें संचालित ई-रिक्शा वाहनों की संख्या 300 रहेगी।

झोन-3-बी नानाखेड़ा से मुनि नगर व्हाया सिंधी कॉलोनी से शास्री। नगर, गऊघाट कॉलोनी, ओवर ब्रिज, इन्दौरगेट, रेलवे स्टेशन, चामुण्डा माता, कोयला फाटक, नजरअली मिल, निजातपुरा, वीडी मार्केट, निकास चौराहा और वापसी इसी मार्ग से रहेगी। इसमें संचालित ई-रिक्शा वाहनों की संख्या 300 रहेगी।

झोन-3-सी जूना सोमवारिया से नानाखेड़ा, केडी गेट, भार्गव तिराहा, खजूरवाली मस्जि़द, बुधवारिया, कोयला फाटक, चामुण्डा माता और वापसी इसी मार्ग से रहेगी। इसमें संचालित ई-रिक्शा वाहनों की संख्या 200 रहेगी।

झोन-3-डी नानाखेड़ा से नागझिरी व्हाया जवाहर नगर (ट्रेजर बाजार) से बिड़ला अस्पताल, सर्किट हाऊस, पाईप फैक्टरी चौराहा, नागझिरी और वापसी इसी मार्ग से रहेगी। इसमें संचालित ई-रिक्शा वाहनों की संख्या 300 रहेगी।

झोन-5-ए नृसिंह घाट से सिद्धवट व्हाया भूखीमाता टर्निंग से शंकराचार्य चौराहा, कालिदास उद्यान, जूना सोमवारिया, पीपली नाका, गढ़कालिका, भैरवगढ़ और वापसी इसी मार्ग से रहेगी। इसमें संचालित ई-रिक्शा वाहनों की संख्या 200 रहेगी।

झोन-5-बी भैरवगढ़ से रेलवे स्टेशन व्हाया सिद्धवट से मंगलनाथ मन्दिर, सान्दीपनि आश्रम, मकोडिय़ाआम, इंदिरा नगर तिराहा, मंडी चौराहा, बीमा चौराहा, कोयला फाटक, चामुण्डा माता मन्दिर चौराहा, देवासगेट, रेलवे स्टेशन और वापसी इसी मार्ग से रहेगी। इसमें संचालित ई-रिक्शा वाहनों की संख्या 200 रहेगी।

झोन-5-सी बुधवारिया से कालियादेह महल व्हाया अंकपात से खाकचौक, मंगलनाथ, सिद्धवट, भैरवगढ़ और वापसी इसी मार्ग से रहेगी। इसमें संचालित ई-रिक्शा वाहनों की संख्या 200 रहेगी।

झोन-6-ए रेलवे स्टेशन से नानाखेड़ा व्हाया चामुण्डा माता मन्दिर से फ्रीगंज ब्रिज, टॉवर चौक, सान्दीपनि चौराहा, लक्ष्मी नगर, रवीन्द्र नगर, तरणताल, भरतपुरी, नानाखेड़ा और वापसी इसी मार्ग से रहेगी। इसमें संचालित ई-रिक्शा वाहनों की संख्या 200 रहेगी।

झोन-6-बी हरिफाटक चौराहा से नागझिरी व्हाया नीलगंगा से लोटि स्कूल, तीन बत्ती चौराहा, मुंगी चौराहा, तरणताल चौराहा, भरतपुरी चौराहा, पाईप फैक्टरी चौराहा, नागझिरी और वापसी इसी मार्ग से रहेगी। इसमें संचालित ई-रिक्शा वाहनों की संख्या 200 रहेगी।

झोन-6-सी लक्ष्मी नगर तिराहा से हरिफाटक व्हाया रवीन्द्र नगर से जीडीसी, कंट्रोल रूम, दुर्गा प्लाजा, तीनबत्ती चौराहा, सिंधी कॉलोनी, शास्रीीड नगर, नीलगंगा, हरिफाटक और वापसी इसी मार्ग से रहेगी। इसमें संचालित ई-रिक्शा वाहनों की संख्या 100 रहेगी।

झोन-6-डी पीपलीनाका से हरिफाटक व्हाया लालबाई-फूलबाई मार्ग से बुधवारिया, कोयला फाटक, देवासगेट, रेलवे स्टेशन, इन्दौरगेट, हरिफाटक और वापसी इसी मार्ग से रहेगी। इसमें संचालित ई-रिक्शा वाहनों की संख्या 200 रहेगी।

झोन-6-ई चारधाम मन्दिर से सिद्धवट व्हाया जयसिंहपुरा से नृसिंह घाट टर्निंग, भूखीमाता टर्निंग, शंकराचार्य, कालिदास उद्यान, जूना सोमवारिया, खाकचौक, सान्दीपनि आश्रम, सिद्धवट, भैरवगढ़ और वापसी इसी मार्ग से रहेगी। इसमें संचालित ई-रिक्शा वाहनों की संख्या 211 रहेगी।

पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर मिलेगा परमिट

समिति में लिये गये निर्णय अनुसार उज्जैन शहर में संचालित सभी ई-रिक्शा वाहनों को उक्त मार्ग आवंटित किये जाने हैं, जिस हेतु प्रथम आओ-प्रथम पाओ की नीति का पालन करते हुए क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय उज्जैन के तहत पंजीकृत प्रत्येक ई-रिक्शा संचालक से निर्धारित किये गये 20 मार्गों में से किन्हीं तीन मार्गों पर अपने आवेदन के माध्यम से स्वीकृति प्रदान करते हुए आवेदन आरटीओ की परमिट शाखा में प्रदान करेंगे। प्रस्तावित किये गये तीन मार्गों में से कोई एक मार्ग उपलब्धता अनुसार आवंटित किया जायेगा।

Related Articles