आज का राशिफल (3 मई 2024 )

By AV News

मेष:  जोखिम से दूर रहना ही बुद्धिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। कुछ एकाग्रता की प्रवृत्ति बनेगी। शुभांक-३-५-७

वृषभ: श्रेष्ठजनों की सहानुभूतियां होगी। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परिवारजन का सहयोग व समन्वय काम को बनाना आसान करेगा। शुभांक-३-५-६

मिथुन:  समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। महत्वपूर्ण कार्यों को आज ही निबटा लें। शुभांक-२-४-६

कर्क: परिवारजन का सहयोग व समन्वय काम को बनाना आसान करेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। संतान की उन्नति के योग हैं। शुभांक-३-६-७

सिंह:  जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। धाॢमक कार्य में समय और धन व्यय होगा। हित के काम में आ रही बाधा मध्याह्न पश्यात दूर हो जाएगी। शुभांक-३-६-८

कन्या:  व्यापार में वृद्धि होगी। यश-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य की ओर विशेष ध्यान रहें। नौकरी में सहयोगियों का सहयोग प्राप्त होगा। शत्रुपक्ष पर आप हावी रहेंगे। शुभांक-६-७-८

तुला: पठन-पाठन में स्थिति कमजोर रहेगी। खानपान में सावधानी रखें। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। धार्मिक कार्य में धन व्यय होगा। शुभांक-१-४-६

वृश्चिक: महत्वपूर्ण कार्य को समय पर बना लें तो अच्छा ही होगा। आशा और उत्साह के कारण सक्रियता बढ़ेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पुराने मित्र के कारण कार्य बाधा हटेगी। शुभांक-४-७-९

धनु:  स्वास्थ्य का पाया कमजोर बना रहेगा। यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। शुभांक-५-७-९

मकर: अपने काम को प्राथमिकता से करें। आशा और उत्साह के कारण सक्रियता बढ़ेगी। आगे बढऩे के अवसर लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं। धार्मिक यात्रा का योग हैं। शुभांक-४-७-९

कुंभ: कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। कोई प्रिय वस्तु अथवा नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। यार दोस्तों के साथ साझे में किए जा रहे काम में लाभ मिलेगा। शुभांक-४-६-९

 मीन: शंकाओं के कारण मनस्ताप भी पैदा हो सकते हैं। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। आलस्य का त्याग करें। काम पर पैनी नजर रखिए। शुभांक-२-५-७

Share This Article