Advertisement

दंडी आश्रम के संचालक भी अब शंका के दायरे में आए, गंभीर आरोप लगे

नाबालिग से कुकर्म मामले में सेवादार के खिलाफ एक और केस दर्ज करेगी पुलिस

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:बडऩगर रोड स्थित गुरुकुल दंडी आश्रम में नाबालिगों के साथ यौन शोषण के मामले में आरोपित सेवादार अजय ठाकुर के खिलाफ एक और केस दर्ज किया जा सकता है। आश्रम में पढऩे वाले बच्चों के एसआइटी ने बयान लिए हैं। इधर आश्रम संचालक भी शंका के दायरे में आ गए है। उन पर भी गंभीर आरोप लग रहे है।

 

मामले की जांच के बीच एक और नाबालिग से कुकर्म किया जाना सामने आया है। पुलिस ने नाबालिग को बयान देने के लिए बुलाया है। हालांकि पुलिस आरोपित आचार्य राहुल शर्मा व सेवादार अजय ठाकुर के खिलाफ तीन केस दर्ज कर चुकी है। दोनों आरोपितों को जेल भेजा जा चुका है।

Advertisement

ऑडियो सामने आया, संचालक की भूमिका संदिग्ध

उज्जैन के आश्रम में बच्चों के साथ यौन शोषण मामले में एक ओर खुलासा हुआ है। अब आश्रम के संचालक गजानंद सरस्वती पर भी गंभीर आरोप लगे हैं। आश्रम के कर्मचारी और एक बच्चे के पिता के पिता की बातचीत का ऑडियो सामने आया है। इस ऑडियो में आश्रम के एक कर्मचारी ने आश्रम में चल रहे कुकर्म के बारे में बताया है। इसमें कर्मचारी का कहना है कि आश्रम में घिनौना खेल कई महीनों से चल रहा था। बता दें कि आश्रम में रहने वाले लोग गजानंद सरस्वती को भाई साहब और बड़े आचार्य जी कहकर बुलाते हैं।

Advertisement

उस वक्त इसलिए नहीं उठाया सवाल

ऑडियो सामने आने के बाद अब सवाल उठता है कि गजानंद महाराज पर कर्मचारी पर आरोप लगाया था, तो उनका नाम 30 अप्रैल के दिन क्यों नहीं बताया। इस पर बच्चे के पिता का कहना है कि मेरे बेटे के साथ अजय ठाकुर ने गलत किया था। 30 अप्रैल को राहुल शर्मा का भी नाम सामने आ गया। इस कारण पूरा फोकस दोनों पर रहा। गजानंद ने बेटे के साथ गलत नहीं किया, इसलिए उन पर कुछ नहीं कहा। अब तक उन पर ध्यान नहीं दिया। ऐसा है, तो जांच के बाद उन पर भी कार्रवाई होना चाहिए।

पीडि़त छात्र के पिता के पास ऑडियो

ऑडियो 15 अप्रैल 2024 का है। पीडि़त छात्र के पिता के पास सुरक्षित ऑडियो में आश्रम के कर्मचारी ने बातचीत में खुद का नाम सामने नहीं आने की शर्त भी रखी। दरअसल, जिस पिता से कर्मचारी की बात हुई है, उनके बेटे के साथ भी आरोपी आचार्य राहुल शर्मा और अजय ठाकुर ने गलत किया था। बच्चे ने घर पर भी बताया, लेकिन माता-पिता समझ नहीं पाए, लेकिन जब कर्मचारी ने बताया, जब उन्हें गलती का एहसास हुआ। कर्मचारी ने बताया कि करीब तीन महीने पहले आचार्य गजानंद सरस्वती पर भी एक छात्र ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। इसके बाद उसके माता-पिता ने भी आश्रम पहुंचकर विवाद किया था। ऑडियो सुरक्षित है, जिसमें आश्रम में बच्चों के साथ हुए यौन शोषण की पूरी बात है, जिसमें न सिर्फ सेवादार अजय और आचार्य राहुल को लेकर हैरान कर देने वाले बात है, बल्कि वहां के संचालक बड़े गुरु गजानंद सरस्वती पर भी आरोप लगे हैं।

ऑडियो भी जांच में शामिल करेंगे- एसपी

एसपी प्रदीप शर्मा ने मामले में एसआइटी का गठन किया था। जांच अधिकारी आश्रम में पढ़ रहे सभी किशोरों के बयान दर्ज कर रहे हैं। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि ऑडियो की जानकारी सामने आई है। जांच में हमारी प्राथमिकता बच्चों के बयान है। ऑडियों प्राप्त कर इसे भी जांच का हिस्सा बनाया जा सकता है। पुलिस ने संबंधित से ऑडियो मंगवाया है। जांच अधिकारी आश्रम में पढ़ रहे सभी किशोरों के बयान दर्ज कर रहे हैं। टीआइ अजय वर्मा का कहना है कि आरोपितों के खून व डीएनए की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं, जांच के लिए भेजा गया है।

कई महीने से चल रहा घिनौना कृत्य

बताया जा रहा है कि अभिभावकों की बैठक में 30 अप्रैल के दिन का वीडियो भी सामने आया था। इसमें पीडि़त बच्चा रोते हुए आपबीती बताता है। वह कहता है- ‘आचार्य जी आरती के बाद गंदा काम करते थे। बच्चों के माता-पिता का दावा है कि आश्रम में ये घिनौना काम 15 दिन पहले से नहीं, बल्कि कुछ महीनों से चल रहा है। आश्रम से निकले बच्चों के साथ भी यौन शोषण हुआ है, लेकिन बात बाहर नहीं आने से उसे दबा दिया गया।

उक्त आश्रम में वेद अध्ययन, कर्मकांड की शिक्षा लेने आए नाबालिगों के साथ कुकर्म के मामले का बुधवार को पर्दाफाश हुआ था। किशोरों ने अपने स्वजन को उनके साथ हो रही हरकतों के बारे में जानकारी दी थी। आश्रम में अभिभावकों और आश्रम संचालक गजानन सरस्वती के साथ बैठक हुई थी। इसी दौरान सेवादार अजय ठाकुर और आचार्य राहुल शर्मा के नाम सामने आए थे। पुलिस ने पहले तीन नाबालिगों के बयान के आधार पर दोनों के खिलाफ तीन प्रकरण दर्ज कि थे। सेवादार अजय ठाकुर तथा आचार्य राहुल शर्मा को पुलिस तीनों मामलों में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

Related Articles