Advertisement

बंटवारे के डर से फरियादी ने खुद रची चोरी की झूठी कहानी और दर्ज करवाया प्रकरण

मामला गंगा विहार कॉलोनी का, गोल्ड लोन लेकर बैंक में रखे जेवरों की पुलिस ने की तस्दीक

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:नागझिरी क्षेत्र की गंगा विहार कॉलोनी में रहने वाले फरियादी विक्रांत खत्री ने 5 मई को थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी कि 4 मई को रात्रि में वे सपरिवार अपने छोटे भाई विशाल खत्री की गमी की वजह से अपने छोटे भाई के मकान में सो रहे थे सुबह 8 बजे मेरी माताजी मेरे मकान पर गई और वापस आकर मुझे बताया कि मकान का ताला टूटा हुआ है व सामान बिखरा पड़ा है फिर मैंने अपने लड़कों के साथ घर पर जाकर देखा तो मैंने गेट का ताला लगा हुआ था और ऊपर छत पर लगी प्लास्टिक की शीट उखड़ी होकर अंदर के गेट का लॉक टूटा हुआ था मंदिर वाले कमरे में रखी लोहे की पेटी से सोने, चांदी के जेवर चोरी हो चुके थे।

50 कैमरे और दर्जनों से पूछताछ हुई

Advertisement

पुलिस ने गली मोहल्ले में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे, नेहरू कॉलोनी के सभी एन्ट्री, एक्जिट पाईंट, चौराहों पर लगे 40-50 कैमरों के फुटेज पुलिस द्वारा देखे गये, मोहल्ले के चौकीदार से पूछताछ की गई चूंकि उसके घर घटना वाली रात मेहमानों का आगमन हुआ था जो संदेहास्पद होने के चलते उनसे गहन पूछताछ की गई।

इस तरह की चोरी बिना रैकी के संभव नहीं है अत: घटना की मोडसओफरेंडी के आधार पर जिले के चिन्हित निगरानी बदमाशों से घटना के संबंध में गहन पूछताछ की गई। मोहल्ले में कोई इस तरह का व्यक्ति तो नहीं रहता जो भारी रकम से कर्जदार हो सभी की प्रोफाईल चैक की गई व मोहल्ले वालों से पूछताछ की गई । अन्य तकनीकी संसाधनों एवं सायबर की मदद ली गई।

Advertisement

इस तरह बताया चोरी का घटनाक्रम

विक्रांत ने पुलिस को बताया था कि 4 मई की दरमियानी रात चोरों ने छत पर लगी प्लास्टिक की शीट एक तरफ से उखाड़कर घर में प्रवेश किया तत्पश्चात सीढिय़ों से नीचे आकर मेन रूम का सेंटर लॉक तोड़ा और सीधे पूजा वाले कमरे में गये पेटी का ताला तोड़ा और कीमती सामान लेकर सीढिय़ों के रास्ते घर की छत का गेट जो कि अंदर से बंद था खोलकर छत पर आकर छत से किसी रास्ते कीमती सामान चुराकर भाग गये।

पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण फिंगर प्रिंट शाखा के साथ किया जाकर साक्ष्य संकलित किया। एसपी ने घटना की गंभीरता को देखते हुए शीघ्र घटना को ट्रेस करने के निर्देश सीएसपी नानाखेड़ा व थाना प्रभारी नागझिरी को दिये गये। पुलिस के द्वारा भी तत्परता से कार्यवाही प्रारंभ करते हुए संभावित पांच अलग अलग दिशाओं में काम किया गया।

घटना रिक्रिएट करने पर खुल गई आरोपी की पोल

पुलिस के द्वारा पुन: शुरूआत से घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया तथा घटना को पुन: रिक्रिएट किया गया। जिस छत की टीनशेड को काटकर चोरों का घर में प्रवेश करना फरियादी द्वारा बताया गया था उस टीनशेड से कसी अन्य व्यक्ति को घर में प्रवेश कराने का प्रयास किया गया तो पाया गया कि उस जगह से किसी मानव जाति का प्रवेश करना संभव नहीं है।

तत्पश्चात घटना संदेहास्पद होने के चलते परिवारजनों के फिंगर प्रिंट घटनास्थल पर मिले फिंगरप्रिंट से मैच कराये गये जिसके सकारात्मक परिणाम प्राप्त हुए। पुलिस के द्वारा फरियादी से गहन पूछताछ की गई तो पया कि फरियादी द्वारा आज से 1 वर्ष पूर्व मणिपुरम गोल्ड लोन में सोना गिरवी रखकर 760000/- रुपये का लोन लिया था जो वर्तमान में गतिशील है।

पारिवारिक बँटवारा होने के डर से फरियादी द्वारा स्वयं के बतौर गोल्ड लोन सिक्युरिटी रखवाये गये जेवर के चोरी का घटना स्थल बनाया गया और चोरी की झूठी रिपोर्ट थाने पर लेख करायी गई। पुलिस द्वारा मणिपुरम् गोल्ड लोन से फरियादी द्वारा लिखाया गया सभी कीमती सामान की तस्दीक कर ली गई है।

Related Articles

Write a review