Popup Image
Advertisement

दिल्ली के श्रद्धालुओं की कार सीमेंट मिक्सर ट्रॉले से टकराई, महिलाओं और बच्चों सहित 11 घायल

रात 12.30 बजे महामृत्युंजय द्वार के पास हादसा, दर्शन करने आए

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन बीती रात 12.30 बजे ओंकारेश्वर से दर्शन कर इको वाहन से उज्जैन लौट रहे दिल्ली के श्रद्धालुओं की कार महामृत्युंजय द्वार के पास ओवरटेक के चक्कर में आगे चल रहे सीमेंट मिक्सर ट्रॉले से टकरा गई। दुर्घटना में महिलाओं व बच्चों सहित 11 लोग घायल हुए जिन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

लवप्रीत पिता विनोद मेहरा 20 वर्ष निवासी दिल्ली ने बताया कि वह अपने रिश्तेदारों के साथ 30 मई को उज्जैन दर्शन करने आया था और सभी लोग होटल में ठहरे थे। रविवार सुबह टैक्सी वाहन लेकर ओंकारेश्वर दर्शनों को गये थे और वहां से रात में लौट रहे थे तभी रात करीब 12.30 बजे इको वाहन महामृत्युंजय द्वार के आगे किसी वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में आगे चल रहे सीमेंट मिक्सर ट्रॉला क्रमांक एमपी 09 डीए 1492 से पीछे से टकरा गया।

Advertisement

दुर्घटना में पूनम पति रूपेश चौधरी 35 वर्ष, राजीव गुप्ता पिता सुरेन्द्र कुमार 45 वर्ष, सुनीता पति राजीव गुप्ता 40 वर्ष, रूपेश पिता दीवान चौधरी 45 वर्ष, कनक पिता रूपेश 10 वर्ष, अन्वीक्षा पिता राजीव गुप्ता 8 वर्ष, कबीर पिता रूपेश 8 वर्ष, निष्ठा पिता राजीव गुप्ता 10 वर्ष, मोहित पिता ललित 20 वर्ष सहित ड्रायवर आशीष पिता धन्नालाल 29 वर्ष निवासी महावीर नगर पिपलीाका घायल हो गये।

ट्रॉला चालक बोला…मेरी क्या गलती

Advertisement

दुर्घटना के बाद घायलों को राहगिरों व पुलिस ने तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। उक्त 11 लोगों में से 4 को गंभीर चोंटे आई हैं। वहीं नानाखेड़ा थाना पुलिस ने ट्रॉला जब्त कर थाने में खड़ा करवाया है। ट्रॉला चालक का कहना था कि मैं तो अपनी साइड में चल रहा था। इको के ड्रायवर को संभवत: नींद की झपकी लगी होगी इस कारण उसने अपना वाहन ट्रॉले में पीछे से टकरा दिया।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें