Advertisement

भस्म आरती के नाम पर ठगी करने वाले के खिलाफ केस दर्ज

उज्जैन। पिछले दिनों सूरत से भगवान महाकालेश्वर के दर्शन करने आये श्रद्धालुओं के साथ सुरक्षा कंपनी क्रिस्टल के कर्मचारी ने भस्मार्ती दर्शन कराने के नाम पर ऑनलाइन रुपये लिये और उन्हें दर्शन नहीं कराये जिसकी शिकायत मंदिर कार्यालय में की गई जिसके बाद महाकाल थाना पुलिस ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ धारा 420 के तहत केस दर्ज किया है।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि मंदिर कर्मचारी बंटी शर्मा पिता मुकेश शर्मा 30 वर्ष निवासी जयसिंहपुरा के शिकायती आवेदन की जांच पर पवन शर्मा उर्फ रोहित के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

बंटी शर्मा ने आवेदन में लिखा था कि परितोष पिता महेन्द्र दवे 61 वर्ष निवासी सूरत 20 जून को परिवारजनों के साथ भगवान महाकालेश्वर के दर्शन करने आये थे जहां उन्हें पवन शर्मा नामक सिक्यूरिटी गार्ड मिला। उसने बिना परमिशन के रुपये लेकर भस्मार्ती कराने की बात कही।

Advertisement

पवन की बात में उलझकर परितोष दवे ने ऑनलाइन 4200 रुपये पवन के खाते में ट्रांसफर किये। इस दौरान तय हुआ था कि पवन उन्हें नंदी हॉल में बैठाकर भस्मार्ती दर्शन करायेगा, लेकिन पवन उन्हें भस्मार्ती लाइन में खड़ा कर चला गया व बाद में मोबाइल भी बंद कर लिया। परितोष ने अपने साथ हुई ठगी की शिकायत मंदिर कार्यालय में की जिसकी जांच के बाद क्रिस्टल कंपनी ने सुरक्षाकर्मी पवन को नौकरी से हटा दिया वहीं बंटी शर्मा ने महाकाल थाने पहुंचकर उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें