भारतीय संस्कृति और संस्कार से जुड़ी पारंपरिक लाठी

By AV News

तीन दिवसीय जिला स्तरीय पारंपरिक लाठी खेल प्रतियोगिता का समापन

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन तीन दिवसीय जिला स्तरीय पारंपरिक लाठी खेल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर खिलाडिय़ों को सम्मानित किया गया।

अतिथि विभाष उपाध्याय पूर्व उपाध्यक्ष जन अभियान परिषद, बहादुरसिंह बोरमुंडला भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष, डॉ. सतिंदर कौर सलूजा, शिव मालवीय, प्रमोद विश्वकर्मा, विनोद बुंदेला, कपिल कटारिया ने खिलाडिय़ांं को पुरस्कृत किया। अतिथियों ने संबोधित करते हुए कहा कि आदिकाल से लाठी का उपयोग किसी न किसी रूप में स्वरक्षार्थ होता आया है। वर्तमान में खेलों के रूप में इसका उपयोग होना अत्यंत प्रसन्नता की बात है। स्वागत उद्बोधन पारंपरिक लाठी खेल महासंघ भारत के उपाध्यक्ष अरविंद जोशी ने दिया। संचालन शैलेन्द्र व्यास ने किया। आभार रजनी नरवरिया ने माना। अतिथियों का माला, दुपट्टा और स्मृति चिन्ह से अभिनंदन किया गया।

इन्होंने जीते मेडल

लाठी युद्ध में मुनीरा छावनी वाला, धुर्वी जैन, धैर्य जैन, अभिराम तिवारी, अद्विक दीक्षित, परम दिसवाल, सिया मोरे, आरवी आथिया, आरवी श्रराफ, देवेषी चौहान, आराध्या शर्मा, आहना राजपूत, जयवर्धन दीक्षित, राबिया सोलंकी, साक्षी मीना, यशिका चौहान, अनुष्का दिक्षीय, अभी जैन, दिव्यांश पांचाल, अंजनेय चव्हान, युवराज जैन, मीत पवार, वेदिका गुप्ता, यामिनी सोंकुसरे, मीनाक्षी त्रिवेदी, इशिका चौहान, प्रनशी पण्डिया, कनिष्का जायसवाल, राजेश्वरी बरोड़, सलोनी कुशवाह, टीना सिसौदिया, हिमांगी लश्करी, हानि बंदिया, योगिता जैन, परिधि जैन, काशु जैन, स्नेहा मीना, अविशा जैन, आरोही मंडलोई, खुशी चौरसिया, प्रियल राजपूत, निष्ठा चौहान, समीक्षा राय, आराध्य शर्मा, जानवी परमार, काशवी चौरसिया, खुशबू पावर, इशिका जाटवा, काशवी राठौर, पुष्पिता पाल, उन्नन्ति सोनी, ऋतु शर्मा, परी गोविंदानी, तनवी शर्मा, अंशिका गेहलोद, रिद्धिमा सुराणा, रुपाली बसेर, परी सोनी, ग्रीष्का सोनी, पृथ्वीराज चौधरी, राज बाथम, केतन गेहलोद, मयंक ठाकुर, दिव्या परमार, अनुष्का धर्मे, ज्योति झाला, साक्षी चोरसिया, लक्की काले, संदीप पगारी, भूपेंद्र सिसौदिया, उमेश बैरागी ने मेडल प्राप्त किया।

Share This Article