Advertisement

RTO ने छह हजार ई रिक्शा संचालकों को सौंपे रंग वाले प्रमाण पत्र

लाल स्टीकर वाले ई रिक्शा सुबह 3 बजे से और पीले वाले दोपहर 3 बजे से चलेंगे

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:शहर में हजारों की संख्या में दौड़ रहे ई रिक्शा यातायात के लिये परेशानी बन चुके थे। गली मोहल्लों से लेकर मुख्य मार्गों तक ई रिक्शा की कतार के कारण दूसरे वाहनों का सड़कों पर चलना मुश्किल था। इस समस्या का हल निकालते हुएआरटीओ द्वारा पूर्व में नियम बनाये गये जिसका ई रिक्शा संचालकों ने विरोध किया तो अब पूर्व के नियम को बदलकर दो शिफ्ट में ई रिक्शा का शहर में संचालन करने का निर्णय हुआ जो 1 जुलाई से लागू हो जायेगा।

 

यह था पूर्व में बनाया गया नियम

Advertisement

आरटीओ संतोष मालवीय द्वारा कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देश पर शहर में ई रिक्शा के लिये झोन और रूट के साथ शिफ्ट वाइस संचालन का नियम बनाया गया था। 24 घंटों को 8-8 घंटे की शिफ्ट में बांटकर लाटरी सिस्टम से पहले आओ पहले पाओ का नियम बनाते हुए आरटीओ ने ई रिक्शा संचालकों को रूट आवंटित भी किये, लेकिन ई रिक्शा संचालक संगठन ने इस व्यवस्था का विरोध किया और अनेक जगह आंदोलन भी किये। प्रशासन को संचालकों के साथ बैठक कर आरटीओ द्वारा बनाये गये नियम में बदलाव का आश्वासन देना पड़ा।

अब यह नियम लागू होगा

Advertisement

शहर में 1 जुलाई से ई रिक्शा का संचालन दो शिफ्ट में होगा। पहली शिफ्ट सुबह 3 बजे से शुरू होगी। जिनमें 3 हजार ई रिक्शा संचालित होंगे। इस शिफ्ट में चलने वाले ई रिक्शा के आगे-पीछे लाल रंग का स्टीकर लगा होगा। ड्रायवर को आरटीओ द्वारा दिया गया लाल रंग का प्रमाण पत्र भी साथ लेकर चलना होगा। इसी प्रकार दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से रात 3 बजे तक रहेगी। इस शिफ्ट में चलने वाले ई रिक्शा के आगे-पीछे पीले रंग का स्टीकर लगा होगा और ड्रायवर को पीले रंग का प्रमाण पत्र साथ लेकर चलना होगा। यदि ड्रायवर के पास उक्त प्रमाण पत्र नहीं मिलता है या निर्धारित शिफ्ट से अलग ई रिक्शा का संचालन होता है तो यातायात पुलिस द्वारा उसके खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाएगी।

सड़क से संख्या होगी कम

आरटीओ द्वार ई रिक्शा संचालन के लिये दो शिफ्ट का नियम बनाया गया है। झोन और रूट व्यवस्था को खत्म कर दिया गया है। फिलहाल 6 हजार ई रिक्शा संचालकों ने लाल व पीले रंग के प्रमाण पत्र प्राप्त कर लिये हैं। 1 जुलाई से नियम लागू होगा। इस व्यवस्था से शहर की सड़कों से ई रिक्शा की संख्या कम होगी और यातायात की परेशानी भी कुछ हद तक कंट्रोल हो जाएगी।-दिलीप सिंह परिहार, डीएसपी यातायात

Related Articles