Advertisement

इंदौर पासिंग कार को देखकर पुलिसकर्मी ने लगाया लॉक

हरिफाटक ब्रिज चौराहे पर खड़े उज्जैन के टैक्सी वाहनों को छोड़ा

 

Advertisement

उज्जैन। यातायात पुलिस द्वारा दूसरे शहरों से उज्जैन आने वाले चार पहिया वाहन चालकों की नंबर प्लेट देखकर चालानी कार्रवाई की जा रही है जिससे शहर की छवि धूमिल होने के साथ ही पुलिस की कार्रवाई पर भी लोग सवाल उठा रहे हैं।

सुबह हरिफाटक ब्रिज चौराहे पर इंदौर के नंबर प्लेट की कार खड़ी थी जिसे यहां तैनात यातायात थाने के आरक्षक ने लॉक कर दिया। इसी कार के पीछे उज्जैन की नंबर प्लेट के 4 टैक्सी वाहन भी खड़े थे। उक्त वाहन के चालक यहां से इंदौर, औंकारेश्वर जाने वाली सवारी की तलाश कर रहे थे।

Advertisement

इन वाहनों को लॉक करना तो दूर उन्हें चौराहे से पुलिसकर्मी द्वारा हटाया भी नहीं गया। जब पुलिसकर्मी से कार्रवाई के संबंध में जानकारी चाही तो उसका कहना था कि इंदौर पासिंग कार के ड्रायवर ने चौराहे पर अपनी कार खड़ी कर नियम का उल्लंघन किया है उसके खिलाफ चालानी कार्रवाई की जायेगी, जब पीछे खड़े टैक्सी वाहन पर कार्रवाई के बारे में पूछा तो आरक्षक का कहना था कि उन्हें यहां से अपने वाहन हटाने की चेतावनी दी गई है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें