Advertisement

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, जांच की मांग

विक्रम विवि कर्मचारी की मौत का मामला

Advertisement

उज्जैन। 20 दिन पहले हुई विक्रम विश्वविद्यालय के कर्मचारी की मौत के मामले में परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप लगाया है। आईजी, एसपी से शिकायत कर मामले की गंभीरता से जांच की मांग की गई है।

विक्रम विश्वविद्यालय राजेश पिता मानसिंह सिरोलिया की लाश 5 अगस्त को इस्कॉन मंदिर चौराहा देवास रोड पर मिली थी। राजेश सिरोलिया की मौत के मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। परिजन ने मुख्यमंत्री कार्यालय से लेकर आईजी, एसपी के समक्ष गुहार लगाई है। परिजन ने आरोप लगाया कि इसे साधारण मृत्यु दिखाकर मामले को बंद करना चाहती है।

Advertisement

मृतक राजेश के पिता मानसिंह सिरोलिया का कहना है कि उनके पुत्र की लाश मिलने के बाद माधवनगर पुलिस के समक्ष हत्या की शंका जाहिर कर कुछ जानकारी भी मय प्रमाण के दी। मानसिंह ने बताया कि राजेश नशे का आदी थी। शरीर पर नाखून, चेहरे पर चोट के निशान और गले पर दायीं तरफ रस्सी से गला दबाने के निशान थे।

मृतक राजेश को वेतन मिला था। इसके लिए वह 4 अगस्त को एटीएम और यूको बैंक की पास बुक लेकर निकला था। शव के पास एटीएम और यूको बैंक की पासबुक नहीं मिली। राजेश ने विक्रम विश्वविद्यालय में ब्याज का धंधा करने वाले लोगों से रुपए उधार लिए थे, जो वेतन मिलने की तारीख पर वसूलते थे। राजेश के बैंक अकाउंट की जांच की जाए।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें