Advertisement

सिद्धवट और अंगारेश्वर मंदिर के बीच बनेगा नया ब्रिज

करोड़ों रुपए से शिप्रा नदी पर बनेंगे ब्रिज, डीपीआर बनना शुरू, सिंहस्थ से पहले रामघाट रपट और छोटा पुल होंगे चौड़े

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। सिंहस्थ 2028 से पहले शिप्रा नदी पर करोड़ों की लागत से ब्रिज चौड़े किए जाएंगे। रामघाट रपट और छोटे पुल की न केवल चौड़ाई बढ़ाई जाएगी बल्कि ऊंचाई भी बढ़ेगी। इससे दोनों बारिश के मौसम में शिप्रा नदी के पानी में आसानी से नहीं डूबेंगे। सिद्धवट से अंगारेश्वर मंदिर को जोडऩे के लिए इस बार शिप्रा नदी पर नया ब्रिज बनाया जाएगा। नृसिंहघाट ब्रिज के पेरेलेल भी 23 फीट का नया बनेगा ब्रिज बनाया जाएगा। प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।विभाग डीपीआर बनाने में जुट गए हैं। संभागायुक्त संजय गुप्ता ने इसके लिए कमान संभाल ली है।

 

सिंहस्थ के दौरान रामघाट रपट और छोटी रपट पर भीड़ का दबाव सबसे ज्यादा रहता है। रामघाट रपट अभी केवल 3 मीटर यानी 9 फीट चौड़ी है। इसे अब 12 मीटर यानी करीब 40 फीट किया जाएगा। इसकी ऊंचाई रामघाट के पैरेलल और दूसरे छोर पर दत्तअखाड़ा के पास पशुपतिनाथ मंदिर के ओटले तक इसे बनाया जाएगा। छोटी रपट को 20 मीटर यानि 65 फीट से अधिक चौड़ा करने की योजना तैयार हो रही है।

Advertisement

केडी गेट से गोनसा जाने के लिए वीर दुर्गादास की छतरी के पास भी फोरलेन ब्रिज बनाने की योजना है। इससे सिंहस्थ के दौरान ब्रिज पर जाम के हालात नहीं बनेंगे। सिद्धवट और अंगारेश्वर मंदिर पर ब्रिज सीएम डॉ. मोहन यादव की पहली पसंद है। पिछले सिंहस्थ में उन्होंने इसके लिए ताकत लगाई थी, लेकिन स्वीकृति नहीं मिली थी। अब उनके निर्देश पर इसे बनाने की तैयारी चल रही है। लोक निर्माण विभाग सेतु संभाग इसकी डीपीआर तैयार कर रहा है।

सिंहस्थ की तैयारी चल रही

Advertisement

सिंहस्थ के दौरान शिप्रा नदी के आसपास या क्रॉसकरने के दौरान जाम के हालात न बने इसके लिए योजनाएं बन रही हैं। पुलों का चौड़ीकरण भी प्रस्तावित है।-संजय गुप्ता, संभागायुक्त एवं निदेशक धर्मस्व विभाग

शिप्रा पर कहां कौन बनाएगा ब्रिज

हरिफाटक ब्रिज के सामने वाकणकर ब्रिज को अब पीडब्ल्यूडी ब्रिज फोरलेन करेगा।

गऊघाट के पास नगर निगम फोरलेन ब्रिज बना रहा।

इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने भी शिप्रा नदी पर ब्रिज बना रहा।

ओखलेश्वर के पास कालभैरव मंदिर को जोडऩे वाला ब्रिज 12 मीटर होगा। पीडब्ल्यूडी ब्रिज डीपीआर बना रहा।

Related Articles