Popup Image
Advertisement

प्लेटफॉर्म 1 पर यात्रियों के सामान की जांच, कार-ऑटो की भी तलाशी

यात्रियों की सुरक्षा और सतर्कता अभियान का आयोजन

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। पुलिस ने जीआरपी और आरपीएफ के साथ मिलकर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म और परिसर पर अभियान चलाकर यात्रियों के सूटकेस, बैग आदि सामान की चैकिंग की। पुलिस के साथ बीडीएस की टीम भी शामिल रही।

रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा और सतर्कता अभियान चलाया गया। यह अभियान जिला बीडीडीएस (बम निरोधक दस्ता), जीआरपी (गवर्नमेंट रेलवे पुलिस), और आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया। अभियान के अंतर्गत प्लेटफॉर्म 1 पर यात्रियों और उनके सामान की जांच की गई। परिसर में खड़े कार, ऑटो आदि वाहनों की तलाशी ली गई। बीडीडीएस टीम ने मेटल डिटेक्टर और हैंडहेल्ड स्कैनर्स का उपयोग करते हुए संदिग्ध वस्तुओं की जांच की। अभियान का उद्देश्य स्टेशन परिसर में किसी भी संभावित खतरे को समाप्त करना था।

Advertisement

जीआरपी और आरपीएफ ने यात्रियों और स्टेशन पर उपस्थित अन्य लोगों से संपर्क कर उन्हें किसी भी संदिग्ध गतिविधि या वस्तु की सूचना तुरंत सुरक्षा कर्मियों को देने की सलाह दी। कार/ऑटो चालकों को सुरक्षा नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए। अभियान के दौरान यात्रियों को अपने सामान की निगरानी रखने, अनजान व्यक्तियों से कोई भी सामान न लेने, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना हेल्पलाइन नंबर या सुरक्षा कर्मियों को देने की जानकारी दी गई।

पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की जानकारी तुरंत सुरक्षा बलों को दें। इसके अलावा, स्टेशन परिसर में प्रशासन की ओर से लगाए गए हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने की भी सलाह दी गई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें