Advertisement

 पं. प्रदीप मिश्रा की कथा में भीड़ बेकाबू हुई,महिलाएं-बुजुर्ग दबे

एक लाख लोग पहुंचे थे

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

मेरठ में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में शुक्रवार दोपहर भगदड़ मच गई है। कई महिलाएं और बुजुर्ग दब गए। आज कथा का छठा और कल आखिरी दिन है। दोपहर 1 बजे से कथा शुरू हो चुकी थी।करीब 1 लाख लोग पहुंचे थे। कथा शुरू होने पर लोग जल्दबाजी में अंदर जा रहे थे। बाउंसर्स ने भीड़ अचानक बढ़ने पर लोगों को रोक-रोक कर एंट्री करानी शुरू कर दी फिर भगदड़ मच गई।शताब्दी नगर में चल रही इस कथा में रोज करीब डेढ़ लाख लोग आ रहे हैं। कथा के दौरान कई VVIP भी मेरठ पहुंच रहे हैं।

 

एंट्री को लेकर बाउंसर्स से झगड़ा

Advertisement

कथा में जिस रास्ते से भीड़ आ रही थी, उसी रास्ते से मुख्य यजमान भी जा रहे थे। तभी एंट्री को लेकर झगड़ा हो गया। एंट्री गेट पर बाउंसर्स ने महिलाओं को अंदर जाने से रोक दिया। पीछे से भीड़ आगे बढ़ने के लिए धक्का देती रही। इसी बीच 15-20 महिलाएं एक-एक कर गिर गईं।

एक दिन में दो बार भगदड़ मची

Advertisement

बताया जा रहा है कि कथा के दौरान शुक्रवार को 2 बार भगदड़ मची। सबसे पहले सुबह 9.30 बजे भगदड़ मची थी। इस दौरान लोग VIP पास के लिए जुटे थे, लेकिन यह शांत हो गई। इसके बाद दोपहर 1 बजे फिर भगदड़ मच गई।

कथा स्थल पर 1000 पुलिसकर्मी, ड्रोन से निगरानी

श्री केदारेश्वर सेवा समिति मेरठ की ओर से 15 दिसंबर से 21 दिसंबर तक शिव महापुराण की कथा शताब्दीनगर में चल रही है।

सीहोर के कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा प्रवचन कर रहे हैं। कथा का समय दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक है।

यहां 7 पार्किंग बनाई गई है। 1000 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

एक मिनी अस्पताल, स्वच्छ जल, भोजन और अन्य सुविधाएं हैं।

कथा पंडाल और आसपास 5 हजार CCTV लगाए गए हैं। ड्रोन से हर गतिविधि पर नजर भी रखी जा रही है।

Related Articles