Advertisement

सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म Sikandar का टीजर रिलीज

सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म सिकंदर का टीजर 27 दिसंबर को उनके जन्मदिन के मौके पर रिलीज किया जाना था। हालांकि, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन की वजह से मेकर्स ने इसे अगले दिन के लिए पोस्टपोन कर दिया। आखिरकार अब सिकंदर का धमाकेदार टीजर आउट हो चुका है। उम्मीद के अनुसार ही सिकंदर के लुक में सलमान का जबरदस्त लुक देखने को मिला है।

Advertisement

भाईजान की अपकमिंग फिल्म का टीजर रिलिज होने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। सोशल मीडिया पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया लगातार दे रहे हैं। ज्यादातर लोगों को सलमान का डायलॉग सबसे ज्यादा पसंद आया। इसमें उन्होंने अपने दमदार अंदाज में कहा, ‘सुना है कि बहुत लोग मेरे पीछे पड़े हैं, बस मेरे मुड़ने की देर है।’ टीजर में देखने को मिला कि सलमान उन लोगों के छक्के छुड़ा देते हैं, जो उनके ऊपर हमला करने की कोशिश में थे।

Advertisement

सिकंदर का टीजर आते ही यूट्यूबर पर छा गया है। 15-20 मिनट के अंदर ही यूट्यूब पर टीजर को 8 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया। इसके साथ ही, यूजर्स की सकारात्मक प्रतिक्रिया टीजर को मिल रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें