Advertisement

गैस टैंकर पैदल जा रहे अधेड़ को 100 फीट दूर तक घसीटता हुआ ले गया, दर्दनाक मौत

आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम, सडक़ पर लेट गए, बोले- कलेक्टर को बुलाओ

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

दो घंटे बाद पंहुची पुलिस ने लाठियों के बलबूते पर खुलवाया

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। गुरुवार सुबह 8.30 बजे के करीब वह खेत में पानी देने जा रहा था। आगर रोड, उन्हेल, नागदा सागर चौपाल के निकट पहुंचा ही था कि मौत ने उसे अपनी आगोश में ले लिया। गैस से भरा टैंकर उसे सौ फीट दूर तक घसीटता हुआ ले गया। उसका शरीर पहिए में लिपट गया था। इस दर्दनाक मौत ने क्षेत्र के लोगों को आक्रोश में भर दिया। रंक्त-रंजित लाश जिसने भी देखी वह सिहर गया। टैंकर चालक मौके से भाग गया। लोगों ने जाम लगा दिया। दो घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाने की कोशिश की। सीएसपी ने आश्वासन दिए। भीड़ नहीं मानी तब लाठियों के दम पर पुलिस ने लोगों से दौड़ लगवाई। शव जिला चिकित्सालय भेजा गया है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार चककमेड विक्रमादित्य नगर में रहने वाला करीब 52 वर्षीय रमेश राव खेत में पानी देने के लिए पैदल ही घर से निकला था। अभी वह सागर चौपाल तक पहुंचा ही थी कि पीछे से टैंकर (एमपी०९एच३३२८) ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। ड्राइवर इतना लापरवाह था कि उसने टैंकर रोका तक नहीं। करीब सौ फीट तक वह पहिए में उलझ कर घिसाता हुआ गया। मौत तो हुई, उसका शरीर भी क्षत-विक्षत हो गया।

और देखते ही देखते वहां पर जाम लग गया
इस हादसे को देख उन्हेल की ओर जा रहे और उज्जैन की ओर आ रहे लोगों ने अपने वाहन रोक लिए। खबर पूरे इलाके में फैल गई। लोगों ने चक्काजाम कर दिया। मृतक की बेटी रेखा ने पिता का शव देखा तो वह बेहोश हो गई। उसे होश में लाया गया। रो-रो कर उसका बुरा हाल था। लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा था। दो घंटे हो गए थे पुलिस नहीं पहुंची। कुछ लोगों ने टैंकर में आग लगाने की धमकी भी दी। समझदार लोगों ने कहा, इसमें गैस है पूरा इलाका मौत की आगोश में समा जाएगा। तब जाकर कुछ लोगों ने इरादा बदला।

Advertisement

भैरवगढ़ और चिमनगंज मंडी पुलिस पहुंची
सबसे पहले भैरवगढ़ पुलिस पुलिस पहुंची। उसके बाद चिमनगंज मंडी पुलिस के साथ थाना प्रभारी भी पहुंचे। हादसे से दोनों थाना प्रभारी भी दु:खी थे लेकिन कुछ कर नहीं सकते थे। समझाइश दी, जाम नहीं खुला। लोगों का कहना था कि कलेक्टर को बुलाया जाए। इसी बीच सीएसपी सुमित अग्रवाल पहुंचे और बताया कि टैंकर जब्त कर लिया है, ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। सरकार की नीति के अनुसार मुआवजा दिलाया जाएगा। तब जाकर कुछ लोग मान गए, कुछ नहीं माने। पुलिस ने लाठी का जोर दिखाया और जाम खुल गया।

Related Articles