Advertisement

रिटायर बैंक मैनेजर ने ऑनलाइन होटल सर्च किया और ठगा गया

उज्जैन आने से पहले गूगल पर मिले नंबर पर किया था रूम बुक

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। भोपाल में रहने वाले बैंक के रिटायर मैनेजर को उज्जैन दर्शन करने आना था। उन्होंने ऑनलाइन होटल सर्च की। गूगल पर भक्त निवास का नंबर मिला। बातचीत कर उन्होंने रुपए ट्रांसफर कर रूम बुक किया। उज्जैन पहुंचे तो मैनेजर ने कहा आपके नाम से कोई रूम बुक नहीं है। वह शिकायत लेकर महाकाल थाने पहुंचे।

भोपाल में रहने वाले 67 वर्षीय रामबालक पिता रोहन पंडित सेंट्रल बैंक के रिटायर मैनेजर हैं। उन्हें अपनी पत्नी के साथ उज्जैन दर्शन करने आना था। शनिवार को उन्होंने ऑनलाइन होटल सर्च की। भक्त निवास के नंबर पर बातचीत कर रूम बुक किया और अपने बेटे से 4600 रुपए ट्रांसफर करवाए।

Advertisement

रविवार रात वह अपनी पत्नी के साथ उज्जैन आए और सीधे भक्त निवास पहुंचे। उन्होंने मोबाइल का स्क्रीन शॉट मैनेजर को दिखाया व रूम बुक होने की बात कही। मैनेजर ने उन्हें बताया कि आपके नाम से कोई रूम बुक नहीं हुआ है। आपके साथ धोखाधड़ी हुई है। सोमवार सुबह रामबालक अपनी शिकायत लेकर महाकाल थाने पहुंचे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें