Advertisement

चरक अस्पताल में टीबी के मरीज की मौत

उज्जैन। तीन दिन पहले एक युवक टीबी की बीमारी और मल्टी ऑर्गन फेलियर से पीडि़त होकर चरक अस्पताल में भर्ती हुआ। उसे हाईलेवल ऑक्सीजन, वेंटिलेटर की जरूरत थी।

Advertisement

डॉक्टर उसका उपचार शुरू करते उसके पहले युवक की मृत्यु हो गई। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार बोरखेड़ा महिदपुर निवासी 35 वर्षीय युवक फेफड़ों में टीबी का संक्रमण होने से उपचार के लिए पत्नी के साथ चरक अस्पताल पहुंचा था। यहां उसे वार्ड में भर्ती किया गया।

युवक को सांस लेने में तकलीफ थी। उसका उपचार करने वाले क्षय रोग विशेषज्ञ डॉ. लवकुमार यादव ने बताया कि युवक को हाईलेवल ऑक्सीजन और वेंटिलेटर की आवश्यकता थी। हालत लगातार गंभीर होने पर उसके परिजन को इंदौर एमवाय ले जाने की भी सलाह दी थी। परिजन ने उसे एमवाय ले जाने में असमर्थता जताई। इस दौरान युवक की मृत्यु हो गई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें