Advertisement

शनि मंदिर की दान पेटी से इतने सिक्के निकले कि गिनने में तीन दिन लग गए

चार लाख रुपए की चिल्लर की गिनती पूरी, खजाने में पहुंची

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। शनि मंदिर की दान पेटी से इस बार इतनी चिल्लर निकली कि राजस्व दल को इन्हें गिनने में तीन दिन लग गए। करीब चार लाख रुपए की चिल्लर मंदिर के खजाने में गुरुवार शाम को जमा कराई गई है।

इंदौर रोड स्थित त्रिवेणी संगम पर शनि मंदिर में दर्शनार्थियों की संख्या तेजी से बढऩे लगी है। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए लोग दूर दूर से यहां आते हैं और तेल चढ़ाने के साथ दान राशि भी भेंट करते हैं। हाल ही में मंदिर की दानपेटियां खोली गई, जिसमें से 6 लाख 72 हजार रुपए के नोट निकले।

Advertisement

इसके अलावा दान पेटी से निकली चिल्लर की गिनती तीन दिनों तक की गई, जो गुरुवार शाम को पूरी हो सकी। सोमवार को दानपेटी खोली गई थी। एक दिन नोट गिनने में लगे। दानपेटी से 3 लाख 92 हजार 800 रुपए की चिल्लर निकली। गुरुवार शाम यह राशि बैंक में जमा कराई गई। राशि गिनने वाले दल में राजस्व अधिकारी नरेंद्र बोरीवाल,पटवारी आदि शामिल थे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें