Advertisement

मोटर साइकिलों की भिड़ंत 2 युवकों की मौत, 1 घायल

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। बीती रात गोगापुर-बरूखेड़ी के बीच मोटर साइकिलों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई और एक घायल हुआ। महिदपुर रोड थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शवों का पीएम कराया।

Advertisement


टीआई मदनलाल पंवार ने बताया कि महिदपुर रोड निवासी राहुल पिता जूझार गायरी 22 वर्ष हलवाई का काम करता था। वह हेल्पर चापलाखेड़ी ताल निवासी 40 वर्षीय जसवंत पिता मोहनलाल के साथ काम निपटाकर मोटर साइकिल से घर लौट रहा था वहीं पेटलावद निवासी 22 वर्षीय नरेंद्र पिता सेवाराम अपनी बहन टांडा महिदपुर निवासी रीना पति सेवाराम के घर आ रहा था तभी गोगापुर-बरूखेड़ी के बीच दोनों युवकों की मोटर साइकिल की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में राहुल और नरेंद्र की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि जसवंत घायल हो गया जिसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें