Advertisement

रीडर 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

उज्जैन। लोकायुक्त पुलिस ने बुधवार को तहसील कार्यालय में पदस्थ नायब तहसीलदार की रीडर को 5000 रुपये की घूस लेते गिरफ्तार किया है। महिला कर्मचारी ने पट्टे की जमीन में नाम की त्रुटि सुधारने के लिए 10 हजार रुपये मांगे थे। शिकायत के बाद लाेकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई की है।

Advertisement

लोकायुक्त डीएसपी दिनेशचंद्र पटेल ने बताया कि हाकम चौहान पुत्र भेरूलाल निवासी मादुपुरा खेड़ा खजूरिया ने तहसील कार्यालय में पट्टे की जमीन के नाम में त्रुटि में बदलाव करवाने के लिए आवेदन दिया था।इसके एवज में तहसील कार्यालय में पदस्थ नायब तहसीलदार की रीडर दीपा चेलानी द्वारा 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई थी।

बुधवार को दीपा को प्रथम किश्त में 5000 रुपये लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है।केस दर्ज जांच की जा रही है। कार्रवाई में निरीक्षक हिना डावर, प्रधान आरक्षक हितेश ललावत, आरक्षक मोहम्मद इसरार, संदीप कदम, नीता बेस, ऋतु मालवीय, अंजलि पुरानीया की भूमिका रही।

Advertisement

View this post on Instagram

Advertisement

A post shared by AKSHAR VISHWA UJJAIN (@aksharvishwaujjain)

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें