Advertisement

युवती की शादी से दु:खी प्रेमी ने जहर खा लिया, इलाज के दौरान थमीं सांसें

उज्जैन में बड़े भाई के साथ रहकर मिस्त्री का काम करता था मृतक

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। युवती की शादी होने से प्रेमी इस कदर दु:खी हो गया कि उसने गुरुवार दोपहर जहर खा लिया। बड़ा भाई उसे लेकर तुरंत चरक अस्पताल पहुंचा जहां रात को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

दरअसल, मृतक दीपक पिता शिवनारायण पाल सारंगपुर के ग्राम दूधिया का रहने वाला था। महज २० साल का दीपक किसी लडक़ी से प्यार करता था जो उसके गांव से दो किलोमीटर दूर ग्राम कूपा में रहती थी। उसके बड़े पापा कैलाश ने बताया कि दो महीने पहले युवती की शादी हो गई थी जिसके चलते ही दीपक दु:खी था। संभवत: इसी के चलते उसने गुरुवार दोपहर जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ी तो बड़ा भाई उमेश उसे लेकर तुरंत चरक अस्पताल पहुंच जहां उसे भर्ती करवाया गया। रात को इलाज के दौरान दीपक की सांसें थम गईं। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस दौरान परिजन गमगीन नजर आए। दीपक उज्जैन में ही अपने भाई के साथ रहकर मिस्त्री का काम करता था।

Advertisement

बेटों से मिलने आई थी मां

गुरुवार को ही मां लक्ष्मीबाई बेटे उमेश और दीपक से मिलने के लिए दूधिया से उज्जैन आई थी लेकिन उसे क्या पता था कि बेटा मौत को गले लगा लेगा। उसकी मौत की सूचना मिलते ही मां बदहवास हो गई और उनकी आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे। दीपक महज २० साल की छोटी सी उम्र में दुनिया छोडक़र चला जाएगा, इस पर परिजनों को विश्वास नहीं हो रहा है।

Advertisement

बड़े भाई के साथ रहता था
दीपक अपने बड़े भाई उमेश पाल के साथ दो साल पहले उज्जैन आया था। दोनों भाई दानीगेट स्थित अजय पाल धर्मशाला में किराए से रहकर मिस्त्री का काम करते थे। बड़े पापा कैलाश ने बताया कि तीन भाई-बहनों में दीपक सबसे छोटा था और सबका लाडला था। वह इतनी कम उम्र में ऐसा जानलेवा कदम उठा लेगा, इसका अंदाजा परिजनों को नहीं था। दीपक की मौत से परिवार गमगीन है।

Related Articles

Write a review