Advertisement

जामुन खाने का कहकर निकले, नहाने पहुंचे दो दोस्तों की कालीसिंध नदी में डूबने से मौत

रात 8.30 बजे निकाले जा सके शव, सुबह पीएम के बाद हुआ अंतिम संस्कार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। तराना थाना क्षेत्र में जामुन खाने का कहकर घर से निकले दो छात्रों की कालीसिंध नदी में डूबने से मौत हो गई। वे नहाने के लिए नदी में उतरे थे लेकिन गहरे पानी में चले गए और छटपटाने लगे। थोड़ी ही देर में उनकी जिंदगी की डोर टूट गई। रात में दोनों छात्रों के शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए तराना के अस्पताल पहुंचाए गए जहां शनिवार सुबह पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

मिली जानकारी के मुताबिक 17 वर्षीय लकी उर्फ लोकेंद्र पिता श्याम सिंह राजपूत और रोहित पिता शंकर सिंह राजपूत (18) दोनों निवासी बड़ी तिलावत दोस्त थे। शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे दोनों जामुन खाने का कहकर घर से निकले थे। इस दौरान वह छोटी कालीसिंध नदी में नहाने के लिए पहुंच गए। यहां दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। लोग मदद के लिए पहुंचते उससे पहले ही दोनों डूब चुके थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रात करीब 8.30 बजे मशक्कत के बाद दोनों के शव नदी से बाहर निकलवाए। तराना थाने के जांच अधिकारी अलबेला खाका ने बताया कि शनिवार सुबह तराना के अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

Advertisement

परिवार पर टूटा गमों का पहाड़
दोनों दोस्तों की मौत से उनके परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। कई सपने देखे थे। जिन्हें पूरा करने का जिम्मा रोहित और लकी के कंधों पर था लेकिन असमय हुई उनकी मौत ने परिवार को तोड़ कर रख दिया है। शनिवार सुबह जब अंतिम संस्कार हुआ तो सभी की आंखें नम हो गईं।

12वीं का छात्र था रोहित
मृतक रोहित के परिजनों ने बताया कि वह कक्षा १२वीं का स्टूडेंट था। घर में मां हैं जो मजदूरी करती हैं, जबकि उसके पिता की दो साल पहले इसी तरह से डूबने से मौत हुई थी। मृतक रोहित की बड़ी बहन और एक छोटा भाई है। वह बड़ी तिलावत में अपने मामा के पास रहते थे।

Advertisement

Related Articles

Write a review