Advertisement

मैनेजर से परेशान युवती ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से संपर्क साधा, गिरफ्तार

मामला युवती से अश्लील बातें करने और धर्मपरिवर्तन के लिए दबाव बनाने का

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सनराइज टॉवर में स्थित एक कंपनी में काम करने वाली युवती को उसके मैनेजर ने परेशान कर रखा था। अश्लील बातें करना और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाना, घर वालों को शिकायत की तो अच्छा नहीं होगा। इस प्रकार की धमकी से वह परेशान हो गई थी।

मैनेजर को सबक सिखाने के लिए उसने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से संपर्क साधा और अपनी आपबीती बताई। कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़ लिया और नीलगंगा पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पकड़ कर जब थाने लाया गया तब युवती ने बताया कि बेस्ट अर्थराइड्स कंपनी में काम करती है।

Advertisement

कंपनी के मैनेजर सफदर अंसारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि मैनेजर काम के समय हंसी मजाक करता था इस पर कभी ध्यान नहीं दिया। कुछ दिन पहले वह कंपनी में अकेली थी तब सफदर आया और अश्लील बातें करने लगा। 5 जुलाई को सफदर उसके पास आया और बोला कि इतने लडक़ों से बात मत किया करो। उसने धर्म परिवर्तन के लिए कहा। मना किया तो उसने धमकी दी के किसी को बताया तो घर वालों के साथ बुरा होगा इसलिए वह कुछ दिनों तक चुप रही। आरोपी के खिलाफ मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धारा 3 और 5 के साथ अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें