2028 का सिंहस्थ होगा अब तक का सबसे भव्य, दिव्य और विश्व स्तरीय रहेगा

सीएम डॉ. यादव का बड़ा बयान, किसानों की सहमति सर्वोपरि, उज्जैन बनेगा ज्ञान-विज्ञान का बड़ा केंद्र
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि मध्य प्रदेश सरकार सिंहस्थ 2028 को ऐतिहासिक बनाने के लिए युद्धस्तर पर जुटी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह मेला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि विश्वस्तरीय प्रबंधन का प्रतीक होगा और अब तक के सभी मेलों से बेहतर होगा। क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान में मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए डॉ. यादव ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उज्जैन में इस बार भव्य, दिव्य और विश्व स्तरीय सिंहस्थ का आयोजन किया जाएगा।
सरकार जिला प्रशासन, साधु-संतों के साथ-साथ हर वर्ग से सुझाव ले रही…
उज्जैन का नया स्वरूप- डॉ. यादव ने कहा कि अब उज्जैन सिर्फ धार्मिक शहर नहीं, बल्कि धार्मिक पर्यटन और ज्ञान-विज्ञान के बड़े केंद्र के रूप में विकसित हो चुका है।
किसानों की सहमति- उन्होंने स्पष्ट किया कि सिंहस्थ मेला क्षेत्र के विकास के संबंध में किसानों की भावना और उनकी सहमति के अनुसार ही सभी गतिविधियां संचालित की जाएंगी। किसानों की परेशानियों को दूर करते हुए सबको साथ लेकर बेहतर इंतजाम किए जा रहे हैं।
सुरक्षा व्यवस्था- मुख्यमंत्री ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में किसी प्रकार की कानून-व्यवस्था की विषम परिस्थिति निर्मित न हो, इसके लिए सभी तरह के पुख्ता प्रबंध राज्य सरकार कर रही है।
समावेशी दृष्टिकोण- उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जिला प्रशासन, साधु-संतों के साथ-साथ सुझाव ले रही है।
विश्वस्तरीय प्रबंधन- उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उज्जैन में अद्भुत सिंहस्थ का आयोजन होगा। केंद्र सरकार के सहयोग और राज्य सरकार के उचित नियोजन से पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हैं, जिसके चलते सिंहस्थ का प्रबंधन विश्वस्तरीय किया जा रहा है।









