Popup Image
Advertisement

रामघाट पर एक सप्ताह से माइक बंद

रामघाट पर तैनात होमगार्ड तैराक प्रभारी बोले माइक चालू लेकिन पेन ड्राइव का स्टैंड खराब

Advertisement

उज्जैन। रामघाट पर इन दिनों समस्याओं का अंबार लगा है। यहां स्नान के लिए देशभर से श्रद्धालु आते हैं और नदी में कोई हादसा ना हो, इसके लिए राणोजी की छत्री से माइक के माध्यम से अनाउंसमेंट किया जाता है लेकिन पिछले एक सप्ताह से यह बंद हैं जिससे लगातार अनाउंसमेंट नहीं हो पा रही है, जबकि यहां तैनात होमगार्ड के तैराक प्रभारी का कहना है कि माइक चालू हैं लेकिन पेन ड्राइव का स्टैंड खराब हो गया है।

दरअसल, भगवान महाकाल के दर्शन करने के लिए रोज हजारों दर्शनार्थी आते हैं और रामघाट पर पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाते हैं। ऐसे में नहाने के दौरान कोई हादसा ना हो, इसके लिए राणोजी की छत्री से दिनभर होमगार्ड जवान अनाउंसमेंट करते हैं लेकिन पिछले एक सप्ताह से सिस्टम में खराबी के चलते अनाउंसमेंट नहीं हो पा रहा है, ऐसे में श्रद्धालुओं तक भी सूचना नहीं पहुंच पा रही है। हालांकि, राहत की बात यह है कि छोटे पुल का काम चलने से नदी में पानी कम है। ऐसे में होमगार्ड जवान घाट पर घूम-घूमकर स्नान कर रहे श्रद्धालुओं को घाट पर ही बैठकर स्नान की समझाइश दे रहे हैं।

Advertisement

पेन ड्राइव का स्टैंड खराब

इस संबंध में रामघाट पर तैनात होमगार्ड के तैराक प्रभारी ईश्वरलाल चौधरी ने बताया कि माइक चालू हैं लेकिन जिस सिस्टम में पेन ड्राइव लगाकर दिनभर अनाउंसमेंट की जाती है, उसका स्टैंड खराब हो गया। यह सिस्टम नगर निगम का है और इसकी मरम्मत भी निगम ही करवाता है। उन्हें बताया है इधर, रामघाट पर वैसे तो सभी तरह के वाहन प्रतिबंधित हैं लेकिन इस नियम की रोज धज्जियां उड़ती हैं। पंडे-पुरोहित के वाहनों के अलावा उनके यजमानों और अन्य श्रद्धालु भी घाट तक दोपहिया और चौपहिया वाहन लेकर आते हैं जिससे यहां आए श्रद्धालुओं को परेशानी होती है। नाम नहीं छापने पर कुछ दुकानदारों ने बताया कि यहां पुलिसकर्मी नहीं होते और ना ही वाहनों को आने से कोई रोकता है। वाहनों से आने वाले लोग यहीं पर ब्रश करते हैं और कार में पड़ा यहीं फेंककर चले जाते हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें