Advertisement

सर्दी का सितम ,तापमान @ 9 डिग्री सेल्सियस

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। कड़ाके की ठंड के लिए पहचाने जाने वाले पौष माह के आठवें दिन शहर सर्द हवाओं से कांप उठा। एक ही रात में पारा दो डिग्री नीचे गिरने और सर्द हवा के कारण ठंड के तेवर इस कदर तीखे रहे कि लोग ठिठुर गए। सोमवार की सुबह कड़ाके वाली रही और इस कारण लोगों के दिन की शुरुआत देरी से हुई।

Advertisement

इसका असर सुबह कोठी रोड पर दिखाई दिया, जब सैलानी देरी से सैर पर निकले। इसके चलते लोगों की संख्या भी काफी कम रही। बीती रात वेधशाला में न्यूनतम तापमान ९ डिग्री दर्ज किया गया, जो शनिवार-रविवार की रात रिकॉर्ड न्यूनतम तापमान ११ से २ डिग्री कम था। सामान्य (१२ डिग्री) से पारा तीन डिग्री तक कम होने से लोग कंपकंपा उठे और उन्हें गर्म कपड़ों की मदद लेनी पड़ी।

हालांकि दिन का अधिकतम तापमान अभी भी सामान्य तापमान २५ से ३.५ डिग्री ऊपर चल रहा है। इससे पहले १९ नवंबर की रात सीजन का सबसे सर्द रात थी, तब न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री दर्ज किया गया था।

Advertisement

रात में निकलने से बच रहे लोग
तेज ठंड का आलम यह है कि रात के समय लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। हालांकि अगर निकलना भी पड़ रहा है तो वह गर्म कपड़ों से लदे-फदे नजर आ रहे हैं। जगह-जगह अलाव भी जल रहे हैं और लोग आग तापते भी देखे जा रहे हैं।

5.0 डिग्री तक रह चुका है तापमान

Advertisement

दिसंबर में ठंड का सिलसिला नया नहीं है। इस महीने में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक भी जा चुका है। यह स्थिति 20 दिसंबर 2021 को बनी थी। तब वेधशाला में रात का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 14 दिसंबर 2024 कोभी न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा था।

इधर, मौसम बदलते ही बढ़े सर्दी-खांसी के मरीज

इधर बदले मौसम का असर लोगों के स्वास्थ्य पर दिखाई दे रहा है। जिला चिकित्सालय की ओपीडी में सर्दी-खांसी और जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। १ से ६ दिसंबर के बीच १५०२ लोग सर्दी-खांसी का इलाज कराने पहुंचे। इस दौरान बच्चों में निमोनिया का संक्रमण भी देखा गया। १० बच्चे निमोनिया के कारण अस्पताल में भर्ती किए गए ।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें