Advertisement

Indigo संकट पर PM MODI बोले सिस्टम सुधारें, जनता परेशान न हो

सरकार ने हालात संभालने के लिए 10 एयरपोर्ट पर अफसर भेजे

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

उड़ानों में 5%की कटौती करेंगे, 115 फ्लाइट घटेंगी

नईदिल्ली, एजेंसी। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो में लगातार 8 दिन से चल रहे संकट से निपटने के लिए केंद्र ने 10 बडे एयरपोर्ट पर सीनियर अफसरों को तैनात किया है।। ये लोग वहां के हालात को समझेंगे और जानेंगे कि यात्रियों को कौन-कौन सी परेशानी आ रही है। ये अफसर डिप्टी सेक्रेटरी, डायरेक्टर और जॉइंट सेक्रेटरी लेवल के हैं।

Advertisement

10 बड़े एयरपोर्ट मुंबई, बैंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता, चेन्नई, अहमदाबाद, पुणे, गुवाहाटी, गोवा और तिरुवनंतपुरम हैं। इधर, इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल होने का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। सिविल एविएशन मंत्री राम मोहन नायडू के बाद पीएम मोदी ने कहा इंडिगो जल्द सिस्टम सुधारें, जनता को परेशान नहीं होने देंगे। इधर नायडू ने कहा कि इंडिगो के विंटर फ्लाइट शेड्यूल में कटौती की जाएगी। इंडिगो अभी 2200+ फ्लाइट्स ऑपरेट कर रही है।

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने इंडिगो की उड़ानों में 5त्न की कटौती का फैसला किया है।राहुल भाटिया के कंट्रोल वाली यह एयरलाइन हर दिन करीब 90 डोमेस्टिक डेस्टिनेशन और 40 से ज्यादा विदेशी डेस्टिनेशन पर 2,200 से ज्यादा फ्लाइट्स ऑपरेट करती है। ऐसे में 5त्न कटौती का मतलब है कि 115 दैनिक उड़ानें कम होंगी।

Advertisement

सूत्रों के मुताबिक डीजीसीए ने एयरलाइन को इसका औपचारिक सूचना भेज दी है। जिन रूटों पर कटौती होगी, वहां कनेक्टिविटी पर कम असर पड़े, इसके लिए डीजीसीए और इंडिगो मिलकर प्लानिंग कर रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि आने वाले दिनों में यह कटौती बढ़ भी सकती है। डीजीसीए एयरलाइन की वास्तविक क्षमता और रोजाना उड़ाई जा सकने वाली फ्लाइट संख्या देखकर अतिरिक्त कटौती का फैसला करेगा।

डीजीसीए समन भेज सकता है

इंडिगो मामले में जांच के लिए बना डीजीसीए का पैनल बुधवार को सीईओ पीटर्स एल्बर्स और सीओओ इसिड्रे पोरक्वेरस को बुला सकता है। ये जांच का हिस्सा हैं। 5 दिसंबर को बने 4 सदस्यीय पैनल को ऑपरेशनल रुकावटों की असली वजहों का पता लगाने का काम सौंपा गया है।

असल वजह पता नहीं: इंडिगो

इंडिगो ने डीजीसीए को बताया कि फिलहाल ऑपरेशनल दिक्कतों के सही कारण पता लगाना संभव नहीं है। डीजीसीए के मैनुअल में एससीएन का जवाब देने के लिए 15 दिन मिलते हैं, इसलिए पूरा रूट कॉज एनालिसिस करने के लिए और समय चाहिए। एयरलाइन के अनुसार समस्या दिसंबर की शुरुआत में शुरू हुई, जब ऑन-टाइम परफॉर्मेंस और क्रू उपलब्धता प्रभावित हुई। इसे ठीक करने के लिए 5 दिसंबर को सिस्टम रीबूट किया गया। कंपनी ने कहा कि नेटवर्क 100त्न बहाल हो गया है और 91त्न फ्लाइट्स ऑन-टाइम हैं, जो रविवार से 75त्न ज्यादा है।

15 दिन में आएगी जांच रिपोर्ट

सिविल एविएशन सेक्रेटरी समीर कुमार सिन्हा ने दिल्ली एयरपोर्ट पर कहा कि सरकार इंडिगो के ऑपरेशनल संकट और फ्लाइट कैंसिलेशन पर जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट मिलने पर कारणों की समीक्षा कर सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे।

Related Articles

Write a review