ग्रीन सिंहस्थ-क्लीन सिंहस्थ पर्यावरण अनुकूल आयोजन की तैयारी

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा अनुसार सिंहस्थ 2028 को धार्मिक, आध्यात्मिक के साथ अभी तक का सबसे आधुनिक आयोजन करने की तैयारी को सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह ने एक चुनौती के रूप में लिया है। सिंहस्थ 2028 को दुनिया का सबसे आधुनिक आयोजन बनाने की शुरुआत कर दी गई है।
मेला अधिकारी आशीष सिंह सिंहस्थ को पर्यावरण अनुकूल बनाए रखने के लिए प्लानिंग में लगे हैं। बैठक में कलेक्टर रौशन कुमार सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्रेयांस कूमट, सीईओ विकास प्राधिकरण संदीप सोनी आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

इन उपायों से ग्रीन-क्लीन रहेगा सिंहस्थ
जल पुनर्चक्रण: पेयजल की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाने के साथ-साथ, अपशिष्ट से निकलने वाले जल को कृषि एवं उद्योगों के उपयोग के लायक बनाया जा सके।
अपशिष्ट प्रबंधन: लगभग 30 करोड़ लोगों के आने के साथ ही अपशिष्ट प्रबंधन एक बड़ी चुनौती रहेगी। इस चुनौती से निपटने के लिए अलग-अलग स्तरों पर कार्य किया जाना आवश्यक है।
साधु-संतों को आध्यात्मिक अनुभव के साथ धार्मिक परंपराएं बनी रहें।
पर्यावरण को नुकसान नहीं
सिंहस्थ में एक भी आयोजन ऐसा नहीं होगा जिससे पशु-पक्षी या पर्यावरण को किसी प्रकार का कोई नुकसान न हो जल, जीव, पर्यावरण, पशु, पक्षी और वनस्पति इन सभी को किसी प्रकार का कोई नुकसान न हो।









