Advertisement

फव्वाराचौक महावीर कीर्ति स्तंभ के पास शौचालय निर्माण का विरोध, प्रदर्शन के बाद बंद कराया काम

उज्जैन। फव्वारा चौक पर महावीर कीर्ति स्तंभ के पास शौचालय का निर्माण विवादों में पड़ गया है। बुधवार को जब यहां मजदूर शौचालय निर्माण के लिए काम करने पहुंचे तो जैन समाज के लोग यहां एकत्रित हो गए और विरोध जताने लगे। इसके बाद काम बंद करवा दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

दो दिन पहले महापौर मुकेश टटवाल क्षेत्र में दौरा करने पहुंचे थे। उनके सामने कुछ व्यापारियों ने शहीद पार्क के भीतर चार शौचालय बनाने की मांग रखी थी। काम पहले से स्वीकृत था केवल जगह का चयन करना था लिहाजा महापौर के दौरे के अगले ही दिन काम भी शुरू हो गया। बुधवार को जब मजदूर पार्क में गड्ढा करने पहुंचे तब आसपास रहने वाले जैन समाज के लोगों को इसकी जानकारी लगी। कई लोग पार्क में एकत्रित हुए और विरोध जताने लगे।

एमआईसी सदस्य रजत मेहता भी यहां पहुंच गए थे। उन्होंने काम रुकवाया और विरोध की जानकारी महापौर मुकेश टटवाल को दी। रजत मेहता के मुताबिक फव्वाराचौक में भगवान महावीर का जन्म कल्याणक स्मृति कीर्ति स्तंभ बना हुआ है। हर साल यहीं से जन्म कल्याणक का जुलूस आरंभ होता है। नगर निगम कीर्ति स्तंभ के नजदीक ही शौचालय का निर्माण करवा रहा था लिहाजा समाज के लोगों ने इसका विरोध किया। तीन साल पहले भी यहां शौचालय निर्माण का काम शुरू कराया गया था, जिसे विरोध के वजह से बंद करवा दिया गया।

Advertisement

ये अंदर की बात है
भाजपा के दाल के कारोबार से जुड़े एक पदाधिकारी दौलतगंज जिनका मुख्य कार्यक्षेत्र है वे शहीद पार्क के भीतर शौचालय निर्माण करवाना चाहते हैं। भाजपा से ही जुड़े एमआईसी सदस्य व कुछ अन्य पदाधिकारी इसका विरोध कर रहे हंै। मजे की बात यह है कि यह वार्ड पार्षद प्रेमलता ओमप्रकाश रामी का है जो कांग्रेस से हंै। उनके वार्ड में शौचालय निर्माण की इतनी कहानी हो गई, पर उनसे तो सलाह मशविरा तक नहीं किया गया।

Advertisement

Related Articles

Write a review