Advertisement

विवाहिता, किसान और ड्राइवर ने खाया जहर, मौत

उज्जैन। जहरीला पदार्थ खाने से एक विवाहिता महिला की मौत हो गई। इसके अलावा तीन और लोगों की जहर खाने व सड़क दुर्घटना में मौत हुई है। दताना निवासी मोना पति संजय जोशी (30) की कल शाम जहरीला पदार्थ खाने से हालत बिगडऩे पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां देर रात उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। शव को जिला अस्पताल लाया गया। जहां शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। मोना के तीन बच्चे हैं। परिजनों ने घटना की जानकारी देने से इंकार किया है। पुलिस के मुताबिक मामला संदिग्ध है। घटना का कारण फिलहाल अज्ञात है। माधवनगर पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

Advertisement

किसान ने जहर खाया
झारड़ा थाना क्षेत्र के पिपलिया निवासी बद्रीलाल पिता शंकरलाल आंजना (६०) ने अज्ञात कारणों से ५ जनवरी को जहर खा लिया था। वे उनके भाई चैनसिंह को खेत पर बेहोश मिले थे। उनका चेरिटेबल अस्पताल में इलाज चल रहा था। इसी दौरान शुक्रवार रात करीब 9 बजे बद्रीलाल की मौत हो गई। शनिवार को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। बद्रीलाल किसान थे और अविवाहित थे। परिजनों ने घटना के कारण के संबंध में अनभिज्ञता जाहिर की है।

पिकअप ड्राइवर ने जहर खाकर जान दी
ग्राम रलायती निवासी ड्राइवर अशोक पिता भेरूलाल (26) ने शुक्रवार दोपहर जहरीला पदार्थ खा लिया। रात करीब ९ बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि अशोक पिकअप वाहन पर ड्राइवरी करता था। शुक्रवार दोपहर जहर खाकर घर आया। हालत बिगडऩे पर पहले घोंसला अस्पताल ले गए और वहां से एसएस अस्पताल उज्जैन लाए। जहां रात में उसकी मौत हो गई। शनिवार को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया।

Advertisement

गमी में जा रहा ड्राइवर ट्रक की चपेट में आया
अतिरिक्त विश्वबैंक कॉलोनी निवासी 60 वर्षीय ड्राइवर मोहनलाल पिता रामलाल सोलंकी शुक्रवार दोपहर गमी के कार्यक्रम में शामिल होने बाइक से तनोडिय़ा जा रहा था। तभी दोपहर ३ बजे घौंसला के पास ही ट्रक की टक्कर से उसकी मौत हो गई। शनिवार को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें