Popup Image
Advertisement

कांग्रेस का हल्लाबोल… नारे लगाते पहुंचे प्रशासनिक भवन, घेराव किया-अल्टीमेटम दिया

पिछले दिनों बारिश और ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों की बीमा राहत राशि और मुआवजा देने की मांग की

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि ने फसलें बर्बाद हो गई हैं।किसानों को काफी नुकसान हुआ है। शनिवार को किसानों ने बीमा राहत राशि और मुआवजा की मांग को लेकर कांग्रेस के साथ मिलकर प्रदर्शन किया। तरणताल चौराहे पर एकत्र होकर तराना विधायक महेश परमार, महिदपुर विधायक दिनेश जैन बोस, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी, नेता प्रतिपक्ष रवि राय के नेतृत्व में पैदल प्रशासनिक संकुल पहुंचे। यहां भवन के बाहर ही किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता बैठ गए और नारेबाजी की। कांग्रेसियों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि 10 दिन के अंदर सर्वे कर किसानों को मुआवजा और राहत राशि नहीं दी गई तो कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी।

दरअसल, पिछले दिनों तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई थी। इसके अलावा कहीं-कहीं ओले भी गिरे थे। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से जिले के कई गांवों में खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा था। प्रशासनिक संकुल पर घेराव के दौरान विधायक महेश परमार ने कहा पूर्व में भी सोयाबीन की फसल खराब होने पर किसानों को बीमा कंपनियों द्वारा कोई सहायता राशि नहीं दी गई थी। प्रशासन को 10 दिन का समय दिया है।

Advertisement

यदि तत्काल सर्वे कर किसानों को राहत राशि और फसल बीमा का लाभ नहीं दिया गया तो कांग्रेस किसानों के हक के लिए सड़क पर उतरेगी। विधायक बोस और नेता प्रतिपक्ष रवि राय ने अधिकारियों को आड़े हाथों लिया। इस मौके पर किसान कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक जाट, वीर सिंह राणा सहित कांग्रेस कार्यकर्ता एवं किसान उपस्थित रहे। इधर, युवक कांग्रेस ने कांग्रेसियों पर लाठी चार्ज और महाकाल मंदिर में अव्यवस्था, शयन आरती शुल्क के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

किसानों को मिले आपदा राहत

Advertisement

विधायक महेश परमार ने कहा कि 10 हजार रुपए प्रति बीघा विशेष राहत पैकेज के तहत किसानों को आपदा राहत मिले, प्रधानमंत्री फसल बीमा लंबित क्लेम 15 दिन निपटारा किया जाए। 50 प्रतिशत से अधिक क्षति होने पर किसानों को अतिरिक्त विशेष राहत पैकेज स्वीकृत किया जाए।

भाजपा ने फूंका राहुल का पुतला

उज्जैन। नईदिल्ली में एआई समिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए प्रदर्शन के विरोध में शनिवार को उज्जैन में भारतीय जनता पार्टी और भाजयुमो ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव कर राहुल गांधी का पुतला दहन किया। इस दौरान भाजपाइयों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोक भी देखने को मिली। प्रदर्शन को नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल और निगम सभापति कलावती यादव ने संबोधित किया। इंदौर में हुए पथराव की घटना को देखते हुए उज्जैन प्रशासन अलर्ट पर रहा। प्रदर्शन स्थल पर चार थानों (खाराकुआं, कोतवाली, चिमनगंज और देवास गेट) का बल तैनात किया गया था। भारी बैरिकेडिंग के बावजूद कई उत्साही भाजपा कार्यकर्ता उन पर चढ़ गए। मौके पर करीब 100 जवानों ने मोर्चा संभाल रखा था ताकि दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने न आ सकें।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें