लव स्टोरी की दर्दनाक एंडिंग… पहले जी भरकर बात, फिर मौत से मुलाकात

मौत के लिए चुना एक ही समय, मोबाइल से मिले सबूत
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। मक्सी रोड स्थित केसरबाग कॉलोनी में शनिवार सुबह आत्महत्या करने वाले 26 वर्षीय इंजीनियर ऋषभ की मौत प्रेम कहानी के खौफनाक अंत का हिस्सा थी। ऋषभ की प्रेमिका साक्षी धाकड़ (23) ने भी उसी वक्त रायसेन जिले के चिल्ली सिलारी गांव में फांसी लगाकर जान दे दी थी। जब ऋषभ के मोबाइल की कॉल डिटेल जांची गई तो पुलिस जांच में यह तथ्य सामने आया कि दोनों के बीच गहरा प्रेम प्रसंग था, आखिरी बार दोनों ने एक-दूसरे से बात की थी।
पंवासा पुलिस के अनुसार, मूलत: रायसेन का रहने वाला ऋषभ उज्जैन में एक सड़क निर्माण कंपनी में साइट इंजीनियर था। शनिवार सुबह वह अपने किराए के कमरे में फंदे पर लटका मिला। जांच में पता चला कि आत्महत्या से ठीक पहले ऋषभ ने साक्षी को आखिरी फोन किया था जिसके बाद उसने अपना मोबाइल फ्लाइट मोड पर डाल दिया। पुलिस को मोबाइल की शुरुआती जांच में दोनों की फोटो और चैट मिली है, जो उनके बीच प्रेम संबंधों की पुष्टि करती है।
सुबह 6 बजे आखिरी कॉल साक्षी को
दोनों महज 5 किलोमीटर की दूरी पर बसे दो गांवों बनखेड़ी और चिल्ली सिलारी में रहते थे। शुक्रवार की पूरी रात दोनों के बीच काफी देर तक चैटिंग हुई और सुबह लगभग 6 बजे के बीच ऋषभ ने अंतिम कॉल साक्षी को ही किया। इसके बाद उसने अपना मोबाइल फ्लाइट मोड पर डाल दिया ताकि कोई परेशानी ना आए। उदयपुरा टीआई जसवंत सिंह काकोडिया के अनुसार दोनों की कडिय़ां आपस में जुड़ चुकी हैं। घटना की महत्वपूर्ण बात यह है कि दोनों के घरों के बीच की दूरी लगभग 350 किलोमीटर थी लेकिन खुदकुशी का वक्त और फैसला लगभग एक जैसा रहा। ग्राम चिल्ली में रह रही 23 वर्षीय साक्षी धाकड़ ने सुबह शनिवार को सुबह करीब 6 बजे अपने नाना के घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। साक्षी मूलत: सिलवानी क्षेत्र की निवासी थी लेकिन बचपन से ही नाना के पास रह रही थी।
मौत को गले लगाने की कई कोशिशें नाकाम
पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि ऋषभ ने अपनी जान देने के लिए कई प्रयास किए। उसने पहले हाथ की नस काटने की कोशिश की और फिर चाकू से खुद को घायल करने का प्रयास किया लेकिन चाकू की धार कम होने से वह सफल नहीं हो पाया। इसके बाद उसने करंट लगाकर जान देने की कोशिश की, जिससे कमरे में शॉर्ट सर्किट भी हुआ। अंतत: उसने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।










