Jio की बड़ी छलांग, अगस्त में जोड़े सबसे ज्यादा मोबाइल-WiFi यूजर्स

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के अगस्त, 2026 का डेटा जारी किया है। इस डेटा के अनुसार, भारत की बड़ी टेलीकॉम कंपनियां भारती एयरटेल , रिलायंस जियो , वोडाफोन आइडिया (Vi) और सरकारी ऑपरेटर BSNL के वायरलेस सब्सक्राइबरों यानी मोबाइल यूजर्स की संख्या में बढ़ोतरी हुई है, जबकि सरकारी ऑपरेटर MTNL के सब्सक्राइबरों की संख्या में कमी आई।
आंकड़ों के अनुसार, देश में मोबाइल और एयरफाइबर (FWA) यूजर्स की कुल संख्या जुलाई 2026 के अंत में लगभग 130.62 करोड़ (1,306.27 मिलियन) थी, जो अगस्त 2026 के अंत तक बढ़कर 131.22 करोड़ (1,312.25 मिलियन) हो गई है। यानी एक महीने में कुल ग्राहकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। अगर डेटा देखें तो ज्यादा अंतर नहीं है। लेकिन इससे यह पता चल रहा है कि देश में लगातार वायरलेस सब्सक्राइबर्स की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। इस रेस में जियो सबसे आगे है।
मोबइल यूजर्स की संख्या में बढ़ोतरी
रिपोर्ट की मानें तो मोबाइल यूजर्स की संख्या 1,287.92 मिलियन (128.79 करोड़) से बढ़कर 1,293.43 मिलियन (129.34 करोड़) हो गई, जो 0.43 प्रतिशत की वृद्धि है। देश में 5G एयरफाइबर (FWA) यूजर्स की कुल संख्या जुलाई 2026 के अंत में 1.32 करोड़ (13.21 मिलियन) थी, जो अगस्त 2026 के अंत तक बढ़कर 1.34 करोड़ (13.45 मिलियन) हो गई है। भारत में वायरलेस टेली-डेंसिटी 91.33 प्रतिशत से बढ़कर 91.69 प्रतिशत हो गई।
जियो ने जोड़े सबसे ज्यादा नए यूजर्स
- अगस्त, 2026 तक भारती एयरटेल के पास कुल 34 लाख (4,034,325) 5G एयरफाइबर (FWA) यूजर्स थे, जिसमें इस महीने 96 हजार से ज्यादा नए ग्राहक जुड़े।
- वहीं, रिलायंस जियो के 5G FWA ग्राहकों की संख्या बढ़कर 19 लाख हो गई, जिसमें 1.48 लाख से ज्यादा नए यूजर्स शामिल हुए।
- दोनों कंपनियों को मिलाकर देश में कुल 5G एयरफाइबर ग्राहकों की संख्या 34 करोड़ (13,453,421) पहुंच गई है। अगस्त में कुल 2.45 लाख नए ग्राहक जुड़े, जो 1.86% की मासिक बढ़ोतरी दिखाता है।
नए मोबाइल यूजर्स की रेस में भी जियो आगे
- मोबाइल सब्सक्राइबर की बात करें तो अगस्त, 2026 में मोबाइल यूजर्स जोड़ने में रिलायंस जियो सबसे आगे रहा, जिसने 01 लाख नए ग्राहक जोड़े।
- वहीं, Bharti Airtel ने 10 लाख, वोडाफोन आइडिया ने 5.06 लाख और सरकारी कंपनी BSNL ने 4.92 लाख नए मोबाइल यूजर्स अपने नेटवर्क से जोड़े।
- दूसरी ओर MTNL को नुकसान हुआ और उसके 5,879 ग्राहक कम हो गए।
- कुल मिलाकर इस महीने देश के मोबाइल ग्राहक बोस में 05 लाख से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई। हिमाचल प्रदेश को छोड़कर देश के बाकी सभी टेलीकॉम सर्किलों में ग्राहकों की संख्या में बढ़त दर्ज की गई।









