Advertisement

75 वर्षीय वृद्धा को गाय ने पेट में सींग मारा

दमदमा निवासी गंभीर घायल वृद्धा को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:शहर की सड़कों पर मवेशियों का विचरण बढ़ चुका है। कालोनियों से लेकर मुख्य चौराहों तक गाय, सांड, बैल, बछड़े बड़ी संख्या में घूमने के कारण वाहन चालकों परेशान हो रहे हैं वहीं महिलाओं, वृद्धों और बच्चों को दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। दमदमा स्थित राजीव नगर में रहने वाले 75 वर्षीय वृद्धा को बुधवार शाम गाय ने पेट में सींग मारकर घायल कर दिया जिसे परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

कलावतीबाई पति कन्हैयालाल 75 वर्ष निवासी राजीव नगर दमदमा को घर के बाहर गाय ने पेट में सींग मारकर घायल किया। उनके बेटे भेरूसिंह नरवरिया ने बताया कि घर के बाहर गाय दिखने पर मां उसे रोटी देने गई थीं तभी गाय ने हमला किया। मां कलावती को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने वृद्ध मां के पेट में 8 टांके लगाकर उपचार के लिये वार्ड में भर्ती किया है। पिछले दिनों कलेक्टर नीरज कुमार सिंह द्वारा नगर निगम अफसरों की बैठक के दौरान सड़कों व कालोनियों में घूमने वाले मवेशियों की धरपकड़ करने के निर्देश दिये थे। हालांकि उक्त निर्देशों पर अभी तक अमल शुरू नहीं हो पाया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें