Advertisement

गुदरी चौराहे पर बालक को बदमाशों ने चाकू मारे

उज्जैन। महाकाल क्षेत्र में पराठे का ठेला लगाने वालों के बीच चल रही पुरानी रंजिश में बीती रात तीन बदमाशों ने एक बालक को पीठ में चाकू मारकर घायल कर दिया जिसकी रिपोर्ट महाकाल थाने में दर्ज कराई गई है।

Advertisement

यश उर्फ चीनू राव पिता अनिल १६ वर्ष निवासी आनंद भैरव की गली भागसीपुरा बीती रात शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहा था तभी गुदरी चौराहे पर उसे जतीन, टिन्नू राव और राज राव निवासी बिलोटीपुरा ने रोका व पीठ में चाकू मारकर घायल कर दिया।

यश राव ने पुलिस को बताया कि उसके पिता अनिल राव महाकाल क्षेत्र में पराठे का ठेला लगाते हैं और आरोपियों का भी उसी क्षेत्र में पराठे का ठेला लगता है उसी को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही थी और इसी के चलते उन्होंने घेरकर चाकू से हमला किया। यश की रिपोर्ट पर पुलिस ने तीनों बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें