Advertisement

कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था की डुबकी

अक्षरविश्व न्यूज :उज्जैन। कार्तिक पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने शुक्रवार को मोक्षदायिनी शिप्रा में आस्था की डुबकी लगाई। अलसुबह से श्रद्धालु बड़ी संख्या में रामघाट, दत्तअखाड़ा, नृसिंह घाट, सुनहरी घाट सहित अन्य घाटों पर पहुंचे और स्नान किया। इसमें ग्रामीणों की संख्या ज्यादा रही। महिलाओं ने स्नान के बाद दीपदान भी किया। इससे नदी में दीपक टिमटिमाते रहे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

सुरक्षा के लिहाज से घाटों पर पुलिस के साथ होमगार्ड के जवान तैनात रहे। माइक के माध्यम से लोगों को अपनी चीजों का ध्यान रखने और गहरे पानी में नहीं जाने की सलाह भी दी जाती रही। स्पीड बोट से भी निगरानी की गई। इसके अलावा जो श्रद्धालु अपने परिवार से अलग हो गए उनकी अनाउंसमेंट भी की गई। घाटों पर सफाईकर्मी नदी से पूरे समय पूजन सामग्री निकालते रहे। इसके बाद उन्हें घाट पर मौजूद कचरा कलेक्शन वाहन में डाला गया।

स्नान के बाद लिया कार्तिक मेले का मजा

Advertisement

स्नान के बाद श्रद्धालु कार्तिक मेले में पहुंचे और सबसे पहले झूलों का आनंद लिया। इसके बाद खानपान की चीजों का लुत्फ उठाया। मेले में इतनी भीड़ देख व्यापारियों के चेहरे भी खिल गए। भीड़ का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जगह-जगह जाम की स्थिति बनती रही। जिसमें फंसकर वाहन चालक भी परेशान होते रहे।

Advertisement

Related Articles

Write a review