Advertisement

शिलांग में 6 दिन से लापता इंदौर का कपल,पता बताने वालों को 5 लाख का इनाम

11 मई को शादी के बाद हनीमून मनाने मेघालय के शिलांग पहुंचा एमपी के इंदौर का कपल अब तक लापता है। शिलांग पुलिस ने सोमवार को शिकायत दर्ज होने के बाद मंगलवार से ईस्ट खासी हिल सोहरा के जंगल में सर्चिंग शुरु की, लेकिन देर शाम तक दोनों राजा(30) पिता अशोक रघुवंशी और पत्नी सोनम रघुवंशी का पता नहीं लग सका। रात होने के बाद पुलिस को सर्चिंग रोकनी पड़ी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

आज बुधवार 28 मई की सुबह स्थानीय पुलिस ने फिर से दोनों की तलाश शुरू की। लेकिन तेज बारिश के कारण फिलहाल पुलिस को सर्चिंग रोकनी पड़ी। पहाड़ी जगह होने के कारण यहां पानी काफी तेजी से नीचे उतर रहा है, इसलिए पुलिस यहां से तीन किमी की दूरी पर ही रुक गई। वहीं दूसरी टीम नीचे ही रुकी हुई है और बारिश थमने का इंतजार कर रही है। बता दें कि इंदौर से बीजेपी सांसद शंकर लालवानी भी बुधवार 28 मई की सुबह शिलांग पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि जहां इंदौर के इस कपल को तलाशा जा रहा है वह स्थान चेरापूंजी है, जो भारत में सबसे ज्यादा बारिश के लिए जाना-पहचाना जाता है।

जानकारी के मुताबिक स्थानीय पुलिस को मंगलवार को शुरू की गई सर्चिंग के दौरान दो काले बैग मिले थे। ये बैग खाई में झाड़ियों के बीच पड़े मिले। पुलिस ने बैग वहां पहुंचे राजा और सोनम के भाई को दिखाए तो उन्होंने ये काले बैग राजा और सोनम के होने की पुष्टि की।

Advertisement

स्थानीय लोगों का कहना है कि जहां उनके बैग, एक्टिवा और मोबाइल की लास्ट लोकेशन मिली है, वह इलाका आपराधिक मामलों के लिए बदनाम है। स्थानीय लोग ही नहीं पुलिस भी वहां जाने से कतराती है।

सांसद शंकर लालवानी पहुंचे शिलांग

Advertisement

बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चिंता जताते हुए मंगलवार को मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा से फोन पर बात कर त्वरित कार्रवाई का अनुरोध किया था। इसके बाद सांसद शंकर लालवानी भी बुधवार की सुबह शिलांग पहुंच गए। सांसद लालवानी ने रघुवंशी परिवार के सदस्यों और स्थानीय पुलिस से बात की।

Related Articles

Write a review