Advertisement

रात 11 बजे मक्सी रोड डिपो के पास ट्रक ने युवक को रौंदा

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। शुक्रवार रात 11 बजे मक्सीरोड डिपो के पास ट्रक चालक ने अपना वाहन लापरवाही से चलाते हुए सडक़ किनारे खड़े युवक को रौंद डाला। पंवासा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

इटावा देवास निवासी 23 वर्षीय विकास पिता ललित प्रजापत अपने दोस्त माधौपुरा निवासी आकाश की शादी में शामिल होने इटावा से बाइक पर दोस्त गोलू व अजय के साथ माधौपुरा जा रहा था। रात करीब 11 बजे मक्सीरोड स्थित डिपो के पास किसी काम से उन्होंने अपनी बाइक रोकी। दो दोस्त बाइक से उतरकर दूर चले गए। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक आया और बाइक के पास खड़े विकास प्रजापत को रौंद दिया। दोस्त उसे तत्काल चरक अस्पताल लेकर पहुंचे व परिजन को सूचना दी। डॉक्टर ने विकास को मृत घोषित कर दिया। परिजन ने बताया कि विकास के पिता हलवाई का काम करते हैं। दोस्त आकाश की शादी में वही खाना बना रहे थे और वह सुबह ही अपनी पत्नी रामूबाई के साथ माधौपुरा पहुंच गए थे।

पानी पीने गए थे दोस्त

Advertisement

पुलिस को विकास के दोस्त गोलू व अजय ने बताया कि इटावा से बाइक पर आने के दौरान मक्सीरोड पर प्यास लगने के कारण उन्होंने बाइक रोकी थी। पानी पीने दोनों बाइक से दूर गए तभी आयशर ट्रक के चालक ने विकास को टक्कर मारी थी। पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

Write a review