Advertisement

तपोभूमि के पास मायके जा रही महिला को डंपर ने रौंदा

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। देवर के साथ बाइक से शाजापुर स्थित मायके जा रही महिला को तपोभूमि के पास डम्पर चालक ने अपना वाहन लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मारकर रौंद दिया। नानाखेड़ा थाना पुलिस ने डम्पर जब्त कर महिला के शव का पीएम कराया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

अलवासा इंदौर निवासी 38 वर्षीय सुनीता पति इंदर सिंह ठाकुर अपने देवर लाखन सिंह के साथ उज्जैन होते हुए शाजापुर स्थित मायके जा रहे थे। लाखन दोपहर करीब 3.30 बजे अपनी बाइक से तपोभूमि के सामने से जा रहा था तभी तेज रफ्तार डम्पर के चालक ने अपना वाहन लापरवाही से चलाकर बाइक में पीछे से टक्कर मार दी जिससे सुनीता चलती गाड़ी से गिरकर गंभीर घायल हो गई, जबकि संतुलन बिगडऩे से लाखन की बाइक गिरी और वह भी घायल हुआ। दुर्घटना के बाद डम्पर चालक अपना वाहन छोडक़र भाग गया। घायलों को राहगिरों ने अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद सुनीता को मृत घोषित कर दिया। परिजन ने बताया कि सुनीता का पति मजदूरी करता है। उसके दो बच्चे हैं।

Advertisement

Related Articles

Write a review