भूखी माता घाट पर नहाने के दौरान फिसला युवक का पैर, डूबने से मौत

पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
उज्जैन। भूखी माता घाट पर नहाने के दौरान पैर फिसलने से एक युवक की शिप्रा में डूबने से मौत हो गई। मंगलवार सुबह पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
मृतक का नाम पोजिशन उर्फ भगतसिंह पिता मानसिंह अकोदिया (42) निवासी हीरामिल की चाल है। परिजनों ने बताया कि वह जयसिंहपुरा स्थित एक होटल में समोसे-कचौरी बनाने का काम करता था। रोज अलसुबह 4 से ५ बजे के बीच वह घर से काम पर जाने के लिए निकल जाता था जहां से दोपहर 2 बजे उसकी छुट्टी होती थी।
इसके बाद वह भूखी माता पर शिप्रा में नहाकर घर पहुंचता था। सोमवार दोपहर भी वह नहाने गया था जहां उसका पैर फिसला और वह गहरे पानी में चला गया जिससे उसकी मौत हो गई। इस दौरान उसके साथ दो दोस्त भी थे, उन्होंने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन नहीं बचा सके। इसके बाद उन्होंने परिजनों और महाकाल पुलिस को सूचना दी। जांच अधिकारी केके मालवीय ने बताया कि मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।









